कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का विधेयक पारित : सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 11 हजार करोड़ रुपए तक ऋण ले सकेगी

by

धर्मशाला : हिमाचल में कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का विधेयक पारित हो गया गया है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में शुक्रवार को राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (एफआरबीएम) संशोधन विधेयक 2023 पास हुआ। इसके बाद राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 11 हजार करोड़ रुपए तक ऋण ले सकेगी। अभी तक मौजूदा वित्त वर्ष में 8 हजार करोड़ रुपए कर्ज लेने की तय सीमा थी। एफआरबीएम कानून में संशोधन के बाद राज्य सरकार सकल घरेलू उत्पाद का 6% तक कर्ज ले सकेगी, यानी अभी सरकार 3 हजार करोड़ रुपए सरकार ओर ले सकती है। इस विधेयक को पारित करने का प्रस्ताव सदन में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रखा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में हिमाचल प्रदेश पर कर्ज करीब 74,622 करोड़ रुपए कर्ज हो जाएगा। भाजपा की पिछली सरकार ने 26,716 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। केंद्र सरकार ने ऐसा कहा है। इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है। इसके तहत वर्ष 2022-23 में राज्य के जीडीपी का 6 फीसदी कर्ज लिया जा सकेगा। 2023-24, 2024-25 में यह सीमा 3.5 प्रतिशत होगी, जबकि इसे सामान्य परिस्थिति में केवल 3 फीसदी तक ही लिया जा सकता है।
सदन में जीएसटी (वस्तु एवं सेवाएं कर) रिटर्न के सरलीकरण से जुड़ा एक अध्यादेश और इससे संबंधित विधेयक भी सदन में पारित किया गया है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से वस्तु एवं सेवा कर परिषद की 43वीं और 45वीं बैठकों में सुझाए गए वित्तीय अधिनियम के संशोधन शामिल किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद वार्ड मंधाला से राज कुमार चौधरी ने भरा नामांकन : रोड शो ने सैकड़ों युवाओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने लिया भाग

बद्दी 8 मई (तारा) :  दून विधानसभा के जिला परिषद मंधाला वार्ड से भाई राज कुमार (राजू) ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में दमदार एंट्री की। नामांकन भरते ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल सलूणी में अगले आदेश तक जारी रहेंगे धारा 144 के प्रावधान : ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने जारी किए आदेश

चंबा, 23 जून ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1993 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपमंडल सलूणी के तहत 15 जून को जारी आदेश की निरंतरता में धारा 144...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के सुल्तानपुर में नशा कारोबार का पर्दाफाश : मां-बेटा चिट्टे सहित गिरफ्तार, लाखाें का कैश और 12 मोबाइल बरामद

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ले में एक बड़े नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भदसाली के राजपूत समाज ने लगाई ठंडे मीठे जल की छबील

ऊना : भदसाली गांव में आज भदसाली के राजपूत समाज की और से ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। जिसमे रोहित रोही,रोहित लंबड , रजत जसवाल ,साहिल जसवाल, सौरव लंबड़, पोलक कालू,दीपू टेंट...
Translate »
error: Content is protected !!