कल करेगें शादी मुख्यमंत्री भगवंत मान : डा. गुरप्रीत कौर के साथ

by

गुरुवार को चंडीगढ़ में सीएम आवास में आयोजित विवाह समारोह
ब्यूरो, 6 जुलाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार डा. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में भगवंत मान शादी करेंगे। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम सीएम भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा।
भगवंत मान की माँ बहन ने किया रिश्ता तय : मुख्यमंत्री भगवंत मान की माँ हरपाल कौर व बहन मनप्रीत कौर के कहने पर भगवंत मान ने सहमति ढ़ी और रिश्ता हो गया। उनकी बहन मनप्रीत कौर के साथ डॉ.गुरप्रीत कई बार शॉपिंग करते हुए दिखाई दे चुकी हैं।

पहली शादी हुई थी इंदरप्रीत कौर के साथ, हो चुका तलाक़ :-
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान व इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी।
मान राजनीति छोडक़र विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे। भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, ‘जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेप केस में फरार MLA भगोड़ा घोषित : 31 जनवरी को फिर सुनवाई

चंडीगढ़ :  पंजाब के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पटियाला की एक अदालत ने पठानमजरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. कोर्ट ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड क्रॉस सोसाइटी को गुरु नानक देव स्कूल डलहौजी ने दिए 2.50 लाख रुपये : जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहनीय पहल, उपायुक्त ने जताया आभार

सेवा भावना की मिसाल बना विद्यालय, उपायुक्त ने प्रिंसिपल नवदीप भंडारी को किया सम्मानित सुरेंद्र भवानी। डलहौजी :  गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ 97 लाख 14 हजार 650 रुपए की नकदी बरामद : अमृतसर में दो संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बुधवार को पंजाब के अमृतसर के कक्कड़ जिले में दो संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, आरोपियों...
article-image
पंजाब

प्रवासियों को एक हफ्ते के भीतर गांव छोड़ने को कहा….बोले- वे सार्वजनिक स्थानों पर करते हैं नशा

फतेहगढ़ साहिब :  खमाणों ब्लॉक स्थित गांव लखनपुर (गरचां पत्ती) की पंचायत ने एक विवादास्पद और गैरकानूनी आदेश जारी करते हुए गांव में रह रहे प्रवासी परिवारों को एक सप्ताह के भीतर गांव खाली...
Translate »
error: Content is protected !!