कल से 125 यूनिट मुफ्त बिजली शुरू

by

शिमला :हिमाचल प्रदेश में लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की शुुरुआत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 अगस्त को अपने गृह जिला मंडी से करेंगे। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड मंडी के पडल मैदान में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना को लॉन्च करने जा रहा हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी भी मौजूद रहेंगे । स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डड़वाल ने कहा की यह समारोह पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ऑनलाइन लाइव मोड पर भी दिखाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश के विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में वर्तमान सरकार द्वारा की गई प्रगति संबंधित एक फिल्म भी दिखाई जाएगी। बोर्ड द्वारा इस समारोह के लिए व्यापक तैयारी कर ली गई है। बता दें कि राज्य सरकार के आदेश के अनुसार अप्रैल माह से हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का प्रावधान किया गया था और प्रदेश के अधिकतम लोगों ने इसका लाभ उठाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

16 हजार परिवारों को फिर से बसाने का दायित्व बखूबी निभा रही प्रदेश सरकार : बीबीएमबी परियोजनाओं में प्रदेश को 12 प्रतिशत रॉयल्टी दिलाने में मदद करें नड्डाः मुख्यमंत्री

बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पुनर्वास योजना के तहत भारी बारिश एवं भूस्खलन से आई आपदा से प्रभावित जिला बिलासपुर के 1162 परिवारों को 8.97 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि वितरित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण कार्यों में भूकंप प्रतिरोधी मानकों को प्राथमिकता देना जरूरी: डीसी हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के लिए कार्यशाला का किया शुभारंभ एएम नाथ। धर्मशाला, 24 अप्रैल। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है।यहां के निर्माण कार्यों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट ने बीडीसी कण्डाघाट के नव निर्वाचित सदस्यों व प्रधानों-उप प्रधानों को दिलाई शपथ

कण्डाघाट:  उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने आज कण्डाघाट स्थित राजकीय महाविद्यालय में खण्ड विकास समिति कण्डाघाट के सभी 15 नव निर्वाचित सदस्यों एवं विकास खण्ड कण्डाघाट की सभी 26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा की शिकायत आंगनवाड़ी केंद्रों में भी की जा सकती : घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 में हैं कई विशेष प्रावधान

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चकमोह में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम एएम नाथ /रोहित राणा। बिझड़ी 30 नवंबर। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के बारे में आम महिलाओं को जागरुक करने...
Translate »
error: Content is protected !!