कल से 125 यूनिट मुफ्त बिजली शुरू

by

शिमला :हिमाचल प्रदेश में लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की शुुरुआत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 अगस्त को अपने गृह जिला मंडी से करेंगे। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड मंडी के पडल मैदान में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना को लॉन्च करने जा रहा हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी भी मौजूद रहेंगे । स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डड़वाल ने कहा की यह समारोह पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ऑनलाइन लाइव मोड पर भी दिखाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश के विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में वर्तमान सरकार द्वारा की गई प्रगति संबंधित एक फिल्म भी दिखाई जाएगी। बोर्ड द्वारा इस समारोह के लिए व्यापक तैयारी कर ली गई है। बता दें कि राज्य सरकार के आदेश के अनुसार अप्रैल माह से हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का प्रावधान किया गया था और प्रदेश के अधिकतम लोगों ने इसका लाभ उठाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चडीयार पंचायत के पंकज सेना में अग्निवीर क्लर्क हुए चयनित

पट्टा मेहलोग, 17 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत चढ़ियार के झांगड गांव के किसान परिवार से सम्बंध रखने वाले पंकज कुमार सपुत्र संजीव कुमार ने भारतीय सेना की कठिन परीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पढ़ाई के बहाने लड़कियों को टीचर दिखाता था अपना प्राइवेट पार्ट – शिक्षक बना भक्षक

एएम नाथ। मंडी : गुरु और शिष्य के बीच के रिश्ते को पवित्र रिश्ता कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण विभाग ब्लैक स्पॉट को करे दुरुस्त – जिला में 268 ब्लैक स्पॉट चिन्हित : रोहित राठौर

जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त एएम नाथ। मंडी, 17 जनवरी :  अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक आयोजित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां वुमन फेडरेशन की कार्यप्रणाली देख प्रभावित हुए डीसी राघव शर्मा

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज स्वां वुमन फेडरेशन के कार्यालय तथा बढ़ेडा स्थित मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह पुराना होशियारपुर रोड पर सोसाइटी के कार्यालय गए और फेडरनेशन...
Translate »
error: Content is protected !!