कल से पंगवाल समूदाय मनायेगा जुकारू उत्सव : घाटी में मौसम के खुलने के बाद लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर पूछते हैं कुशलक्षेम

by
एएम नाथ। चम्बा (पांगी) :   हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी में आज भी प्राचीन परंपराएं जिंदा हैं। दुर्गम क्षेत्र पांगी के लोग एक माह तक जुकारू पर्व मनाते हैं।शुक्रवार यानी कल विधिवत रूप से पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस उत्सव की शुरूआत की जाएगी। लंबे समय से जुकारू उत्सव को मनाने की परंपरा पांगी घाटी के अलावा बाहरी राज्यों और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बसे पांगी घाटी के लोगों में खासा उत्साह रहता है।
घाटी में मौसम के खुलने के बाद लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर उनका कुशलक्षेम पूछते हैं। शुक्रवार को सिलह उत्सव के साथ घाटी के लोग सुबह चार बजे घर के नजदीक के प्राकृतिक जल स्रोत से पानी भरेंगे और परिवार के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। उत्सव की तैयारियां के रूप में घरों को लिपाई-पुताई का कार्य करते हैं, साथ ही बलि राज के चित्र अपने घरों में बनाते हैं। जुकारू का त्योहार समूची पांगी घाटी में एक जैसा मनाया जाता है।
इस त्योहार को घाटी की शान और प्राण मानना अतिशयोक्ति नहीं होगा। इसी त्योहार पर घाटी की परम्परा कायम है। जुकारू को तीन चरणों में मनाया जाता है। कई दिन पहले से लोग इसकी तैयारियां शुरू कर देते हैं घरों को सजाया जाता है। घर के अन्दर लिखावट के माध्यम से लोक शैली में अल्पनाएं रेखांकित की जाती हैं। पकवान विशेष मण्डे पकाए जाते हैं तथा अन्य सामान्य पकवान भी बनाए जाते हैं। सिल्ह की शाम को घर के मुखिया द्वारा भरेस (भंगड़ी) और आटे के बकरे बनाए जाते हैं। बकरे बनाते समय कोई भी किसी से बातचीत नहीं करता है। पूजा की सामग्री को एक अलग कमरे में ही रखा जाता है। रात्रिभोज के उपरांत गोवर की लिपाई जिसे चीका कहते हैं, की जाती है। गोमूत्र और गंगा जल छिड़का जाता है। गेहूं के आटे या जौ के सत्तुओं से मण्डप लिखा जाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल साहला के विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष पठानिया से की मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साहला के विद्यार्थी मुलाकात के उपरांत समूह चित्र। एएम नाथ। धर्मशाला Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में ऊना में 294 लाभार्थी बच्चों को 3.11 करोड़ से अधिक की सहायता

ऊना, 19 जून. ऊना जिले में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 294 लाभार्थी बच्चों को सामाजिक सुरक्षा और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न मदों में 3.11 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 करोड़ से बनेगी बुहला खैरा से परागे दा गलू सड़क – सीएचसी भवन खैरा में होगा नए भवन का निर्माण : यादविंदर गोमा –

पालमपुर, 8 जनवरी :- कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर हलके का सम्पूर्ण विकास और यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिये कटिबद्ध हैं। गोमा सोमवार को जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा और इनके नेता हिमाचल विरोधी…भाजपा के चारों सांसद और विधायक : आखिर केंद्र के सामने हिमाचल के हितों की बात क्यों नहीं करते : सीएम सूक्खु

ऊना  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2017-2022 की भाजपा सरकार ने प्रदेश की संपदा को लुटाया है। जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई...
Translate »
error: Content is protected !!