कलयुगी बेटे ने पिता पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग , गंभीर हालत में टांडा रेफर : मामुली कहासुनी हुई थी

by

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत टिक्कर खतरियां में एक व्यक्ति ने अपने ही पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत टिक्कर खतरियां में एक व्यक्ति ने अपने ही पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।  मामूली कहासुनी होने पर बेटे ने अपने पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिस पर पिता ने भोरंज पुलिस थाने में बेटे पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है। रघुवीर सिंह पुत्र कीतो राम गांव घलेड़ा डाकखाना टिक्कर खतरियां ने शिकायत दी  है उसके बेटे पम्मू से किसी बात को लेकर उनकी बहसबाजी हो गई।
बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि उसके बेटे ने पेट्रोल की बोतल उठाकर उसके ऊपर डाल दी और आग लगा दी। इससे रघुवीर सिंह आग से झुलस गया। परिजन उपचार के लिए झुलसे व्यक्ति को भोरंज अस्पताल लाए, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद खराब हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।  बेटे को भी इस घटना में चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊनी उड़ने वाली गिलहरी का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य प्राप्त

एएम नाथ। लाहौल स्पीति  : वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग द्वारा लाहौल एवं स्पीति जिले की मियार घाटी में किए गए कैमरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड तक पहुंची जोगिंद्रा बैंक की शिकायत : अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने खोला कथित भ्रष्टाचार का मोर्चा

जोगिंद्रा बैंक में करोड़ों के कथित एनपीए घोटाले का आरोप, अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप ऑडिट हेरफेर और फर्जी ऋण वितरण के आरोपों से घिरा जोगिंद्रा बैंक, विजिलेंस जांच की मांग तेज एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा ने लगाई छबील

सन्तोषगढ़ : गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा की समूह सगंत की और से मीठे जल की छबील लगाई गई और फलों का प्रसाद राहगीरी को वाटां गया इस मौके गुरु घर सेवक सतनाम सिंह,तरलोचन सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजे गए पैसे कंपनी को क्यों नहीं मिले, कहां गए : जयराम ठाकुर

कैसे समय पर पूरा होगा प्रोजेक्ट, कौन है इस लापरवाही का जिम्मेदार, नशे से हो रही मौतें प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ लड़ाई की खोल रही है कलई संजौली में नेता प्रतिपक्ष ने...
Translate »
error: Content is protected !!