कसुम्पटी के दोची में भूस्खलन से 18 घर खतरे की जद में, प्रशासन ने निर्माण कार्यों पर लगाई रोक

by

एएम नाथ। शिमला : शिमला जिले के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुजारली (जुन्गा रोड) के उपमहाल दोची में हुए भूस्खलन से करीब 18 घर प्रभावित हो गए हैं और कई मकान अभी भी खतरे की जद में हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखी है।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही एसडीएम (ग्रामीण) शिमला शमनजीत ने ग्राम पंचायत पुजारली के प्रधान ओम प्रकाश और मोहित ठाकुर के साथ मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षा के लिए तिरपाल उपलब्ध कराने तथा अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एहतियात के तौर पर अगली सूचना तक प्रभावित क्षेत्र में सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में न जाएं और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें। प्रभावित क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत खुलासा : बिजली विभाग में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड  के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. इस घटना ने बिजली विभाग के भीतर हड़कंप मचा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला डॉक्टर को न्यूड पिक्चर्स दिखा धर्म भाई करने लगा हर दिन ये काम : जब नहीं भरा मन तो फिर कर दी ये डिमांड

अजमेर : कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप की घटना पर बबाल थमा भी नहीं की एक और डॉक्टर के साथ में रेप का मामला सामने आ गया। इस मामले के सामने आने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में 27.43 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

एएम नाथ।  सोलन  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 27.43 करोड़ रुपये की लागत की 5 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेलों से बढ़ती है फिटनेस एवं एकाग्रता : DC तोरुल एस रवीश।

कुल्लू :  जिला प्रशासन एवं सन शाइन एकेडमी कुल्लू द्वारा बैडमिंटन कैंप का शुभारंभ आज उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश द्वारा किया गया। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में रिबन काटकर इस कैम्प का शुभारंभ किया।...
Translate »
error: Content is protected !!