काँगड़ा के फतेहपुर में मारपीट कर महिला को किया लहूलुहान, मामला दर्ज

by

एएम नाथ। नूरपुर : जिला कांगड़ा के पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना फतेहपुर के अधीन पुलिस चौकी रे की पंचायत स्थाना से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थाना निवासी सीमा देवी पत्नी मोहिन्द्र सिंह के साथ मारपीट किए जाने का आरोप उनके देवर राम कृष्ण पर लगा है। मारपीट के दौरान सीमा देवी के सिर पर गहरी चोटें आईं और वह खून से लहूलुहान हो गईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

समाजसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने मामले में कड़ी व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि महिलाओं और बेटियों के साथ इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मोहिन्द्र सिंह की शिकायत पर आरोपी राम कृष्ण के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 से 30, जून 2025 तक होगा धरती आबा जन भागीदारी अभियानः जगत सिंह नेगी जनजातीय बहुल गांवों में विशेष सेवा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

एएम नाथ। शिमला : जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 10 जिलों के 26 खंडों के तहत आने वाले 270 गांवों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार का अपना खजाना खाली तो मंदिरों के खजाने पर नजर : भाजपा ने सुक्खू सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल आर्थिक संकट से जूझ रहा है और हिमाचल सरकार का खजाना भी खाली है. वही अब हिमाचल सरकार की मंदिरों के खजाने पर नजर है। प्रदेश में 35...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मठोलू स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास : वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत होगा उच्च विद्यालय मठोलू – कुलदीप सिंह पठानिया

उच्च पाठशाला मठोलू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित मठोलू- हुनेरा एम्बुलेंस संपर्क सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण ,   कुड्डी माध्यमिक विद्यालय का दर्जा भी बढ़ाने का दिया आश्वासन एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुहागरात पर खुली दूल्हे की पोल : अपने भाई को लेकर कमरे में आया पति, बोला- इससे संबंध बनाओ

बरेली में शादी के बाद दुल्हन ससुराल गई तो उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। उसने इलाज कराने के लिए कहा तो उसने इसके लिए एक लाख रुपये की...
Translate »
error: Content is protected !!