काँग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने हिमाचल विधानसभा पहुंच अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की शिष्टाचार भेंट

by

एएम नाथ। शिमला : राज्य सभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश काँग्रेस प्रभारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय पहुँची। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी के साथ उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कार्यालय कक्ष में शॉल व गुलदस्ता भेंट कर पाटिल का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।


गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश काँग्रेस प्रभारी बनने के पश्चात रजनी पाटिल का यह प्रदेश का पहला दौरा था तथा वह इस दौरे के दौरान काँग्रेस के सभी वरिष्ठ राजनेताओं से मिल रही हैं।
इस अवसर पर कुलदीप पठानिया ने आगामी बजट सत्र तथा अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर काँग्रेस प्रभारी के साथ संवाद किया।
पठानिया ने रजनी पाटिल के साथ पीठासीन अधिकारी सम्मेलनों तथा अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्र मण्डल सम्मेलनों बारे भी विस्तृत चर्चा की तथा हिमाचल प्रदेश राज्य के परिपेक्ष्य में उससे हो रहे लाभ बारे भी जानकारी सांझा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत ‘ड्राई डे’ के सम्बन्ध में आदेश : 26, 28 व 30 मई को होगा मतदान

विकास खण्ड पट्टा के निर्वाचन के मतदान की तिथियां। पट्टा मेहलोग, 20 मई (तारा) : सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को आयोजित होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन एवं...
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के SDM अभिषेक मित्तल होंगे अब ऊना के नए एसडीएम

विश्व मोहन देव चौहान को किया सचिवालय तलब ऊना और भरमौर में एच.ए.पी.एस. अधिकारियों के तबादले हिमाचल सरकार ने जारी किए आदेश एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज अधिकारियों के तबादलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर में 32 नामांकन पत्र हुए रद्द : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ। हमीरपुर 13 मई। जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोच-समझ कर घर से बाहर निकलना, मौका मिलते ही मारेंगे : दो और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को धमकी

चंडीगढ़ :   पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अब कई पंजाबी इन्फ्लुएंसर्स को धमकियां मिलने लगीं हैं। निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने दो दिन पहले जहां अमृतसर की...
Translate »
error: Content is protected !!