कांगड़ा तथा शाहपुर के एसडीएम को जमीन का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश- एयरपोर्ट विस्तारीकरण: पुनर्वास के लिए मास्टर प्लान हो रहा तैयार: डीसी डा. निपुण जिंदल

by
हिमुडा तैयार करेगी डिटेल मैप, सभी सुविधाएं का रखा जाएगा ध्यान
धर्मशाला, 29 दिसंबर। उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित होने वाले परिवारों के पुनर्वास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इस के लिए एसडीएम कांगड़ा तथा एसडीएम शाहपुर जमीन की ज्वाइंट इंस्पेक्शन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावित परिवारों का व्यवस्थित तरीके से पुनर्वास हो सके।
इस बाबत शुक्रवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों के 22 के करीब भवन तथा अन्य आधारभूत ढांचे जिसमें सड़कें, पेयजल पाइप लाइन, विद्युत ट्रासफार्मर भी विस्तारीकरण क्षेत्र में आ रहे हैं तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन आधारभूत ढांचों को आवश्यकतानुसार नई जगह पर तैयार करने के लिए वैकल्पिक प्लान भी तैयार करें ताकि प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनवार्सित करने की जगह पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। विस्तारीकरण की जद में आने वाले स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पशु औषधालयों तथा पंचायत घरों की रिपोर्ट भी तैयार की गई है तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दे दी गई है ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के पुनर्वास के लिए भूमि का निरीक्षण करने के पश्चात सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हिमुडा को डिटेल मैप तैयार करने तथा के निर्देश दिए गए हैं।
गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में आठ पंचायतों के 14 राजस्व गांवों की भूमि अधिग्रहित करना प्रस्तावित है इसमें राजस्व गांव रच्छियालु, जुगेहड़, भड़ोल, कयोड़िया, बाग, बल्ला, बरसवालकड़, भेड़ी, ढुगियारी खास, गगल खास, झिकली इच्छी, मुगरहाद, सहौड़ा, सनौरा शामिल हैं।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर भवनों, फलदार पौधों, पेंड़ों तथा फसलों का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है इसमें आउटसोर्स एजेंसी के साथ साथ राजस्व, उद्यान, वन तथा कृषि विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे हैं मूल्यांकन कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के सामाजिक हित किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं हों इस के लिए सामाजिक सर्वेक्षण भी करवाया गया है।
इस बैठक में एडीएम रोहित राठौर, उपनिदेशक पर्यटन विनय धीमान, एयरपोर्ट एथॉरिटी के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

टेस्ट मैच: भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा : जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

धर्मशाला, 26 फरवरी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा इस के लिए जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के अधिकारियों के बीच सोमवार को क्रिकेट स्टेडियम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीपीएससी प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए जल्द से जल्द परीक्षा के लिए करें आवेदन

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह : पंजाबी लोकनाच गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति उपस्थिति के थिरक उठे पांव और ढोल की थाप पर झूम उठा पूरा पंडाल

होशियारपुर :  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीसी डिवेल्पमेंट निकास कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता डीएवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने 32 मील में किया भू-स्खलन प्रभावित सड़क का निरीक्षण : विभाग को दिए सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश

धर्मशाला, 11 अगस्त। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर 32 मील के पास हो रहे भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौके...
Translate »
error: Content is protected !!