कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित: 1899 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र की जाएगी वितरित

by
 एएम नाथ। शिमला : पर्यटन विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की आज यहां समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 460 करोड़ रुपये की भूमि आवंटन राशि जारी कर लाभार्थियों को वितरित कर दी गई है, जबकि 1899 करोड़ रुपये की अन्य आवंटन राशि शीघ्र ही वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार अत्यंत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इससे न केवल कांगड़ा जिले की बल्कि राज्य के आसपास के जिलों की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा, जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार से क्षेत्र में हाई एंड टूरिस्ट भी आकर्षित होंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य में हेलीपोर्ट स्थापित करने के लिए कार्यान्वित की जा रही परियोजना की भी समीक्षा की और इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संजौली और रामपुर हेलीपोर्ट के लिए डीजीसीए से परिचालन प्राधिकरण प्राप्त हो गया है और निर्देश दिए कि शेष आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शीघ्र ही परिचालन शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने मंडी जिले के कंगनीधार, कांगड़ा जिले के रक्कड़ और पालमपुर, कुल्लू जिले के सुल्तानपुर, किन्नौर जिले के रिकांगपिओ और हमीरपुर जिले के जसकोट में स्थापित किए जा रहे अन्य हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की और अधिकारियों को अगले वर्ष तक इन परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए बेहतर हवाई संपर्क से इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत हेलीकॉप्टर संचालन के लिए नए मार्गों की पहचान कर उन्हें शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है और वर्तमान राज्य सरकार पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले में औहर पर्यटन परिसर के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। इसका अब तक 46 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने एशियाई विकास बैंक के वित्त पोषण से निर्मित की जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की भी समीक्षा की और इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्रधान सचिव, पर्यटन देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने शेर लुहारा पंचायत में सुनीं जन समस्याएँ : कहा – जन सेवा ही मेरा संकल्प

स्थानीय मुद्दों के त्वरित निवारण के दिए निर्देश राकेश शर्मा, देहरा/तलवाड़ा :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज शेर लुहारा पंचायत का दौरा किया, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: पठानिया

धर्मशाला , 14 अगस्त। पंचायत दरगेला के ठम्बा गाँव मे विकास मंच ठंम्बा ,द्रोणाचार्य कॉलेज रैत एवं ग्राम पंचायत दरगेला के सौजन्य से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री केवल सिंह पठानिया ने...
article-image
पंजाब , समाचार

54 क्विंटल भुक्की, चार पुलिस की वर्दी , दो देसी पिस्तौल और छह कारतूस सहित पुलिस ने 3 पकड़े : 1.25 करोड़ रुपये की ड्रग मनी, नोट गिरने वाली मशीन, 14 जाली नंबर प्लेट भी की बरामद

लुधियाना : लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर पंजाब भर में नशे की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर आरोपितों से 54 क्विंटल भुक्की, चार पुलिस की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों को पानी उबालकर इस्तेमाल करने के DC अनुपम कश्यप ने दिए निर्देश …मिड डे मील में ताजी खाद्य सामग्री का हो इस्तेमाल – उपायुक्त

एएम नाथ। शिमला : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आज उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूलों...
Translate »
error: Content is protected !!