कांगेस एमएलए ने उठाया मुद्दा…विधायकों की फोन कॉल नहीं सुनते अधिकारी’, विस सपीकर ने अधिकारियों द्वारा विधायकों के फोन कॉल नजरअंदाज करने का लिया संज्ञान

by

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों की ओर से निर्वाचित प्रतिनिधियों के फोन कॉल को लगातार नजरअंदाज किए जाने का मंगलवार को संज्ञान लिया।

पठानिया ने अधिकारियों के इस रवैये को मनमाना और गंभीर करार दिया। उन्होंने विधायकों से ऐसे अधिकारियों के नाम सौंपने को कहा, ताकि विधानसभा नियमों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा सके। गगरेट से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया।

कालिया ने कहा कि कुछ अधिकारी न तो विधायकों की ओर से सार्वजनिक कार्यों के बारे में पूछताछ के लिए किए गए फोन कॉल का जवाब देते हैं और न ही उन्हें वापस फोन करते हैं।।उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों ने समान रूप से अधिकारियों की मनमानी और फोन कॉल का जवाब न देने का मुद्दा उठाया है।

कालिया ने सरकार से अनुरोध किया कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के फोन कॉल का जवाब न देने वाले अधिकारियों को टेलीफोन भत्ते का भुगतान बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इस रवैये के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं, तो ऐसे अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों ने कालिया का समर्थन करते हुए मेज थपथपाई।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस मुद्दे को “बेहद गंभीर” और तत्काल ध्यान देने योग्य बताया। उन्होंने कालिया को ऐसे अधिकारियों के नाम विधानसभा सचिवालय को सौंपने का निर्देश दिया, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा के कुप्रबंधन को सरकार और प्रशासन छुपाने में लगा : जयराम ठाकुर

यात्रा से आए लोग खोल रहे हैं सरकार की पोल, मंत्री पर बदसलूकी का आरोप लगना शर्मनाक हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं और सरकार सब कुछ सही बताना चाह रही है नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  नालागढ़ :  51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख इकसठ हजार रुपये का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चेक भेंट किया

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख इकसठ हजार रुपये का चेक भेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता पर टैक्स का बोझ डालने को रोज़ नए नए पैंतरे लगा रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बालीचौकी में कहा, मुख्यमंत्री के झूठ से हुआ कांग्रेस को हरियाणा में नुकसान,  भाजपा नेताओं को नसीहत देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें मुख्यमंत्री एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
Translate »
error: Content is protected !!