कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी हैं। किसी को भी आतंकवादी कह देना भी गैर जिम्मेदाराना स्टेटमेंट : विक्रमादित्य सिंह

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से नव निर्वाचित सांसद कंगना रनोट को थप्पड़ विवाद पर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसी भी महिला के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। शनिवार को कांग्रेस दफ्तर पहुंचे विक्रमादित्य ने कहा- कंगना को थप्पड़ मारने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विक्रमादित्य ने कहा-हमारी संवेदनाएं किसानों के साथ हैं। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी हैं। किसी को भी आतंकवादी कह देना भी गैर जिम्मेदाराना स्टेटमेंट है। मगर अपनी नाराजगी व विरोध को जाहिर करने का यह तरीका सही नहीं है। संविधान हमे अपनी बात रखने का अधिकार देता है। जिस महिला सुरक्षा कर्मी ने थप्पड़ मारा है, वह अन्य माध्यम से भी अपनी नाराजगी जाहिर व्यक्त कर सकती थी। सीआईएफ और सरकार जो भी कार्रवाई इस मामले में करेगी, हम उसका स्वागत करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रवासी मज़दूरों की समस्याओं को लेकर गढ़शंकर में बैठक

गढ़शंकर, 22 सितंबर: प्रवासी मज़दूरों की समस्याओं को लेकर गढ़शंकर में भाई तिलकू जी की स्मृति में बने गुरु घर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में प्रसिद्ध समाजसेवी, धार्मिक हस्तियाँ और बुद्धिजीवियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण : कार्यालयों में पुराने रिकॉर्ड के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

सहकारी समितियों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के विपणन पर दिया जोर एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सहायक पंजीयक (सहकारी सभाएं), जिला खाद्य एवं आपूर्ति...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के हलकों में पंचायत समिति उपचुनाव में काग्रेस को मिली हार : दिज्गजों के हलकों में 5 महीने में ही मतदाताओं का फैसला काग्रेस के खिलाफ

ऊना : प्रदेश में काग्रेस की सरकार बनने के पांच महीने के भीतर ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के विधानसभा हलकों में पंचायत समिति उपचुनावों में काग्रेस सर्मिथत प्रत्याशियों को मिली हार और गगरेट विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!