कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन, सीएम सुक्खू ने नुकसान की बड़ी वजह कमेटी को बताई, कांग्रेस ने अपने वोट प्रतिशत में की बढ़ोतरी

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के नौ विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर कांग्रेस ने अपनी सरकार तो बचा ली, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कांग्रेस के प्रत्याशियों को सभी चार लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट पर हार का मंथन करने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के दो सदस्यों की टीम शिमला पहुंची हुई है। इनमें कांग्रेस नेता पीएल पुनिया और रजनी पाटिल शामिल हैं। ये दोनों वरिष्ठ नेता मैराथन बैठकें कर हार के कारणों का पता लगा रहे हैं।

सोमवार सुबह के वक्त से ही हिमाचल कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के साथ बैठक करने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी बैठक में मौजूद रहीं, कई अन्य मंत्रियों और पदाधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री  सुक्खू ने बताई हार की वजह : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले साल 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल कांग्रेस ने अपने वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी करीब 14 फीसदी की है। कांग्रेस ने चारों लोकसभा सीट पर अच्छी उम्मीदवार उतारे, बावजूद इसके कांग्रेस की हार हुई। कांग्रेस का ज्यादा ध्यान अपनी सरकार स्थिर करने पर भी रहा। आलाकमान के निर्देशों के मुताबिक, फेक्ट फाइंडिंग कमेटी शिमला में मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं। इनमें हार के कारणों की जानकारी लेकर आलाकमान को दी जाएगी।

जनता से दिया कांग्रेस सरकार का साथ : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का जनता को भरपूर साथ मिला।  जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर वोट देकर अपनी मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को ये सोचना चाहिए कि उन्होंने आखिर सरकार गिराने की साजिश क्यों रची। कांग्रेस साल 2022 की तरह अब साल 2024 में एक बार फिर 40 सीटों पर आकर खड़ी है। ऐसे में पांच महीने तक नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के नेताओं ने अस्थिरता का माहौल खड़ा करने की कोशिश की. इससे राज्य को नुकसान हुआ।

हिमाचल के बाद उत्तराखंड में करेंगे मंथन : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की सदस्य रजनी पाटिल ने कहा कि आलाकमान के निर्देशों पर वो हिमाचल प्रदेश में हार के कारणों का पता लगाने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले भी दिल्ली में हार की वजहों की रिपोर्ट आलाकमान को साझा कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के बाद वो उत्तराखंड जाएंगे. उत्तराखंड में भी कांग्रेस की सभी पांच लोकसभा सीट पर हार हुई है।
रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ऐसी हालत क्यों हुई, इस पर मंथन किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी, विधायकों और पदाधिकारियों से बातचीत की जाएगी। इसके बाद एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर आलाकमान को सौंपी जानी है। बता दें कि रजनी पाटिल पहले हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी भी रह चुकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 छात्र लापता : आउटिंग डे पर निकले बिशप कॉटन स्कूल शिमला के तीन छात्र लापता

एएम नाथ। शिमला :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस ) शिमला के तीन स्कूल छात्र लापता हो गए हैं। पुलिस ने बच्चों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू किया है। पुलिस से मिली जानकारी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवकों ने युवती से की छेड़छाड़ : पुलिस ने पकड़कर गंजा कर बाजार में घुमाया….

 अंबाला : हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने एक युवती का पीछा करने और उसके परिवार के साथ मारपीट करने के आरोपियों को गुरुवार रात गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी की जिला खेल अधिकारी “निलंबित”, “स्विमिंग पूल” मामले में लापरवाही का आरोप

एएम नाथ। मंडी : युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने मंडी जिला की खेल अधिकारी को स्विमिंग पूल मामले में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोल सप्पड़ में 180 श्रमिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच : जिला श्रम कल्याण कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया शिविर

एएम नाथ। हमीरपुर 03 अगस्त। जिला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए परिसर के निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच...
Translate »
error: Content is protected !!