कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के राज्यसभा जाने का सपना तोड़ रही कांग्रेस : वॉटर सैस के खिलाफ़ पेश होने वाले वकील को राज्यसभा भेजने पर क्या बोलेंगे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by
ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने टिकट दिया जो हमेशा किसी न किसी विवादों में रहे
बीजेपी ने हर्ष महाजन को बनाया राज्य सभा का उम्मीदवार
कांग्रेस के नेता अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर देंगे बीजेपी का साथ
कांग्रेस के वॉटर सैस के ख़िलाफ़ लड़ने वाले व्यक्ति को कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए दिया टिकट
एएम नाथ। शिमला
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की राज्यसभा जाने की इच्छा थी, जिसके लिए उन्होंने जी जान से प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस ने अपने नेताओं को निराश किया और एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया जिनका हमेशा किसी न किसी विवाद से नाता रहा। राज्यसभा के बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन के नामांकन के समय उन्होंने यह बातें कहीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए जिस वॉटर सैस को लेकर आई थी कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार उसी वॉटर सैस के ख़िलाफ़ बिजली उत्पादन करने वाली कंपनियों की तरफ़ से मुक़दमा लड़ रहे हैं। ऐसे में विधायक दल का नेता और सरकार का मुखिया होने के कारण मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि वह क्या चाहते हैं। एक तरफ़ आप कहते हैं कि केंद्र वॉटर सैस नहीं लेने दे रही दूसरी तरफ़ वॉटर सैस के निर्णय के ख़िलाफ़ न्यायालय में खड़े होने वाले व्यक्ति को कांग्रेस राज्यसभा भेजना चाहती है। यह बड़ी हास्यास्पद स्थिति है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने राज्यसभा  जाने का सपना पाल रखा था क्योंकि बड़े समय बाद मौक़ा आया थे की कांग्रेस हिमाचल से किसी को राजसभा भेज सके। लेकिन कौन स्थानीय और वरिष्ठ नेताओं की दावेदारी को अनदेखा करते कर दिया। जिससे कांग्रेस के आंतरिक रूप से बहुत असंतोष है। कांग्रेस के लोग आलाकमान ने इस निर्णय से निराश हैं।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सबका अधिकार हैं। इसलिए बीजेपी ने भी हर्ष महाजन को राज्यसभा का  उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश के लोगों के साथ-साथ प्रदेश के विधायक भी कांग्रेस सरकार से त्रस्त हैं। इसलिए हमें भरोसा है कि सभी विधायक अंतरात्मा की आवाज़ सुनेंगे और हर्ष महाजन का सहयोग करेंगे। लेकिन कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री इस बात का जवाब देना होगा कि अपने हुई स्टैंड के ख़िलाफ़ खड़े होने वाले लोगों को वह राज्य सभा भेज कर क्या साबित करना चाहती है। क्योंकि अब जवाबदेही का वक़्त आ गया है, इसलिए इधर-उधर की बातें करके यह सरकार बच नहीं सकती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के तहत स्मारिका में प्रकाशन के लिए डिजिटल फोटोग्राफ  तथा  रचनाएं आमंत्रित

एएम नाथ। चंबा, 17 जुलाई :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के तहत  मेला आयोजन समिति द्वारा स्मारिका में प्रकाशन के लिए डिजिटल फोटोग्राफ  तथा रचनाओं को आमंत्रित किया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मेला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांचों विस क्षेत्रों के लिए सहायक व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त

ऊना 14 फरवरी- लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सहायक व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने बताया कि संजय संख्यान सीपीओ,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के पुलिस कर्मियों के लिए नया आदेश : वर्दी पहनकर रील्‍स और वीडियो बनाना और उसे सोशल साइट्स पर न पोस्‍ट करें

शिमला. हिमाचल प्रदेश के पुलिस कर्मियों के लिए नया आदेश सामने आया है जिसमें साफ कहा गया है कि खाकी वर्दी पहनकर रील्‍स और वीडियो बनाना और उसे सोशल साइट्स पर न पोस्‍ट करें।...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त

ऊना  – पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने आदेश जारी करते हुए ऊना उप-मण्डल के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारियों की...
Translate »
error: Content is protected !!