कांग्रेस को खोजे नहीं मिल रहे हैं प्रत्याशी, हर बड़े नेता कर रहे हैं चुनाव से किनारा : जयराम  ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहे जनसमर्थन से पूरे देश में विपक्ष हैरान है। गठबंधन करने के बाद भी कांग्रेस समेत सभी दलों के बड़े नेता मैदान में उतरने से भाग रहे हैं। जो लोग वर्तमान में संसद के सदस्य हैं वह भी इस बार के लोकसभा चुनाव में उतरने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। कई दिग्गज नेता खुलेआम कोई न कोई बहाना बनाकर चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता ज़ाहिर कर दी है। कांग्रेस आलाकमान द्वारा चुनाव लड़ने के लिए दबाव देने पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर, मीडिया के बीच जाकर सफ़ाई दे रहे हैं। पूरे देश कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का यही हाल है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज देश भर के बड़े और क़द्दावर नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर देश के विकास में के लिए उनके साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की स्थिति बहुत ख़राब है। इस देश के ज़्यादातर राज्यों में कांग्रेस को इंडी गठबंधन के सहयोगी दल सीटें नहीं दे रहे हैं और जहाँ पर कोई सहयोगी नहीं है वहाँ पर कांग्रेस के नेता स्वयं ही चुनाव से दूरी बना रहे हैं। उन्होने कहा की जिस तरफ़ से प्रधानमंत्री को देश के हर वर्ग का अपार जनसमर्थन एवं स्नेह मिल रहा है उससे विपक्ष के लोगों को अपनी हार स्पष्ट नज़र आ रही है। इसी कारण कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता प्रेस कॉन्फ़्रेन्स बुलाकर,मीडिया के लोगों के बीच जाकर चुनाव न लड़ने के फ़ैसले को ‘जस्टिफाई’ कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के लोग प्रधानमंत्री की निर्धारित समय पर योजनाओं के लोकार्पण की राजनीति पर भरोसा करते हैं इसलिए उन्हें अपना जन समर्थन दे रहे हैं। लोगों के बीच रह रहे नेताओं को यह स्पष्ट है कि चुनाव में नरेंद्र मोदी ही लोगों की एक मात्र पसंद है। इसलिए कांग्रेस के नेता चुनाव से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों के साथ जो भी वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया है। देश की राजनैतिक संस्कृति बदली है। उन्होंने पॉलिटिक्स को ‘परफॉर्मेंस बेस्ड’ बनाया है। विपक्षी दलों की राजनीति हमेशा विकास कार्यों को अटकाने, भटकाने और लटकाने की रही है लेकिन नरेन्द्र मोदी ने विकास कार्यों को तय समय में पूरा करके देशवासियों को सौंपने की जो परंपरा शुरू की उसके कारण आज उन्हें भारत समेत पूरे विश्व में  जन समर्थन मिल रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने यह हर भारतीय ही नहीं बल्कि विश्व समुदाय भी चाह  रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाड़ा मेहता में दो दिवसीय माहूंनाग मेले का हवन यज्ञ व ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ

पट्टा मेहलोग , 14 मार्च ,(तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत ढकरियाणा के हाड़ा मेहता में स्थित माहूंनाग मंदिर परिसर में दो दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शुभारम्भ हवन यज्ञ एवं ध्वजारोहण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में लिया हिस्सा : होवारड़ी खड्ड में गणपति मूर्ति को किया विसर्जित

एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा के तत्वावधान में आयोजित गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : युवाओं को स्वरोज़गार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय सलूणी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा संचालित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत वल्लभ कॉलेज मंडी में कार्यशाला आयोजित : एनएसएस स्वयंसेवकों ने मतदान जागरूकता पर किया पोस्टर निर्माण

एनएसएस शिविर में सात दिन होंगी मतदाता जागरूकता गतिविधियां मंडी, 30 दिसम्बर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अर्न्तगत वल्लभ कालेज...
Translate »
error: Content is protected !!