कांग्रेस न डरी, न कभी डरेगी, चुनाव लड़ाने का फैसला हाईकमान का : एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में क्यों नहीं आए होशियार सिंह : कमलेश ठाकुर

by
सचिवालय जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर में ही करवा लूंगी काम
एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश  ठाकुर का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। रविवार को उन्होंने लगभग एक दर्जन नुक्कड़ सभाएं कर लोगों का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि देहरा के पूर्व निर्दलीय विधायक बताएं कि वह एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में क्यों नहीं आए। जनता ने जब पांच साल के लिए चुनकर भेजा था तो 14 महीने बाद विधायकी क्यों छोड़ दी। वह अपनी फाईलें लेकर ही मुख्यमंत्री के पास आते थे। जनता के काम मुख्यमंत्री ने खुद रूचि लेकर किए। पूर्व विधायक को तो और ही कामों की पड़ी रहती थी।
हरिपुर, बासा, महेवा, नौशहरा, कल्लर में कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुझे चुनाव लड़ाने का फैसला हाईकमान का है। कांग्रेस चुनाव लड़ने से न डरी न कभी डरेगी। मैं अकेली नहीं हूं जो किसी राजनीतिज्ञ के परिवार से चुनाव लड़ रही हूं। भाजपा, कांग्रेस समेत अधिकतर दलों में मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों व विधायकों के परिवार से कोई न कोई चुनाव लड़ता रहा है।
 मैं देहरा के विकास के लिए चुनाव लड़ रही हूं। अनेक सालों से देहरा विकास का दंश झेल रहा है। पूर्व निर्दलीय विधायक के कारण 14 महीने देहरा में विकास ठप रहा। अब देहरा की ध्याण विधायक बनने के बाद क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखेगी। मुझे सचिवालय जाकर काम करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, मुख्यमंत्री से घर में ही काम करवा लूंगी।
पूर्व निर्दलीय विधायक को देहरा की याद तब नहीं आई जब विधायकी छोड़ी। भाजपा के हाथों में खेलते रहे और चंडीगढ़, दिल्ली, गुरूग्राम, उत्तराखंड में रहने के साथ गंगा में अपने पाप धोने की कोशिश करते रहे। होशियार सिंह को उस समय जनता के बीच आना चाहिए था जब विधायक पद से इस्तीफा दिया, जिन्होंने वोट दिए थे उनसे एक बार पूछ लेते कि विधायकी छोड़कर दोबारा विधायक का चुनाव लड़ने जा रहा हूं।
कमलेश ने कहा कि देहरा मेरे लिए नया नहीं है। यहीं जन्मी, पली, बढ़ी और पढ़ी। मेरे मायके यहां हैं, बहन यहां रहती है, अनेक सहपाठी यहां हैं। भाजपा जनता को जवाब दे कि उसने बेवजह यह उपचुनाव क्यों थोपा।
उन्होंने कहा कि देहरा कि जनता समझदार है और धोखा देने वालों को कभी माफ नहीं करूंगी। विकास के लिए यह समय मुख्यमंत्री को वोट देने का है। क्षेत्र में अधर में अटकी सड़कों, पुलों के अलावा बिजली व पानी संबंधी सारी समस्याएं हल हो जाएंगी। मेरी सभी से विनती है कि दस जुलाई की न्यून्दर स्वीकार करें और मुझे वोट दें। कांग्रेस सरकार अभी साढ़े तीन साल और है, देहरा में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। यह भी मुख्यमंत्री का ही चुनाव क्षेत्र है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देहरा में चल रहे 300 करोड़ के विकास कार्य, बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा, 25 नवम्बर। आगामी कुछ वर्षों में देहरा प्रदेश के सबसे विकसित विधानसभा क्षत्रों में से एक होगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यक्तिगत रूप से देहरा से संबंधित विकासात्मक परियोजनाओं...
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला के 263 युवाओं ने पास किया फिजीकल फिटनेस टैस्ट

ऊना : ऊना के इंदिरा स्टेडियम में चल रही भर्ती रैली में बुधवार को सिरमौर जिला के 2020 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 263 युवाओं ने फिजीकल फिटनेस टैस्ट पास कर लिया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी का बड़ा फैसला : जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं की गई खत्म इन

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरिम समिति की आज हुई बैठक में तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के संबंध में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट को स्वीकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से सीएम जय राम ठाकुर ने वीरेंद्र कंवर को दिए निर्देश

कोरोना पर वीरेंद्र कंवर पंचायत प्रतिनिधियों से ब्लॉक स्तर पर करेंगे बातचीत ऊना – कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेश भर के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वीडियो...
Translate »
error: Content is protected !!