कांग्रेस ने पंजाब में प्रदेश चुनाव समिति की कर दी घोषणा : बागी तेवर रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को भी दी जगह

by

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पंजाब में प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 27 सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। हाईकमान की ओर से जारी सूची में 27 बड़े नेताओं को कमेटी में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इन नेताओं में बागी तेवर रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को भी जगह दी गई है। हाईकमान ने सिद्धू पर भरोसा जताया है। इससे वह एक बार फिर अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं।

                        चुनाव समिति में कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रताप सिंह बाजवा, अंबिका सोनी, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, मनीष तिवारी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजिंदर कौर भठल, लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखपाल सिंह खैरा, परगट सिंह आदि सहित 27 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया है।

सिद्धू दोबारा बैठक में नहीं हुए शामिल :   इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी देवेंद्र यादव, राजा बडिंग के साथ पार्टी के जिला और ब्लॉक अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए मंगलवार को पटियाला पहुंचे। यादव ने यह भी कहा कि प्रणीत कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। इसलिए इस बार पटियाला सीट से नया उम्मीदवार उतारा जाएगा। यादव ने नवजोत सिद्धू के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पिछली सरकारों की तरह आप सरकार भी मिडिल स्कूलों को बर्बाद करने की राह पर चल पड़ी : बिना सहमति के “स्कूल ऑफ एमिनेंस” में जबरन बदलाव सरासर जबरदस्ती है- डीटीएफएफ

गढ़शंकर,15 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ के भेदभावपूर्ण शिक्षा मॉडल को लेकर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा उठाए गए सवाल धीरे-धीरे एक कड़वे सच के रूप...
article-image
पंजाब

एसएसपी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक से पंजाब हिमाचल सीमा पर मंगूवाल चेक पोस्ट पर नशा मुक्ति अभियान पर की विशेष बातचीत

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार श्री दलजीत अजनोहा ने आज पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा पर स्थित मंगूवाल चेक पोस्ट पर होशियारपुर के एसएसपी श्री संदीप कुमार मलिक (IPS) से मुलाकात की। इस दौरान नशा...
article-image
पंजाब

सेवा केंद्रों में अब कागज की नहीं , प्रार्थी के मोबाइल पर एस.एम.एस के माध्यम से भेजी जाएगी रसीद: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि वातावरण हितैषी पहलकदमी करते हुए पंजाब प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से सेवा केंद्रों में सरकारी सेवाओं के लिए अदा की जाने वाली फीस की...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन योजना प्राप्ति हेतु लगाए जा रहे संगरूर मोर्चे के लिए किया  लामबंद

गढ़शंकर, 10 सितंबर: पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब (पीपीपीएफ) की राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के लिए 1 अक्तूबर से...
Translate »
error: Content is protected !!