कांग्रेस नेता पवन दीवान ने मल्हार रोड पर राहगीरों को आ रही ट्रैफिक समस्या का मुद्दा उठाया

by

पवन दीवान ने कहा नगर निगम अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने की अपील

लुधियाना, 16 दिसंबर: सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लुधियाना की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक, मल्हार रोड पर बिगड़ती पार्किंग समस्या को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। यहां जारी एक बयान में दीवान ने जोर देते हुए, कहा कि पार्किंग की समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि यह दुकानदारों, निवासियों और विजिटर्स के लिए आए दिन की परेशानी बन गई है, जिसके कारण यातायात में बाधा, सुरक्षा संबंधी जोखिम और व्यावसायिक गतिविधियों में रुकावट पैदा हो रही है।

दीवान ने कहा कि मल्हार रोड, जिसे कभी बिना ट्रैफिक अव्यवस्था वाली सड़क के रूप में कल्पना की जाती थी, आज अपर्याप्त पार्किंग बुनियादी ढांचे के चलते समस्याओं का केंद्र बन गई है। उन्होंने खुलासा किया कि एक सुव्यवस्थित पार्किंग योजना के अभाव में यहां वाहनों की बेतरतीब पार्किंग होती है और यात्रियों के बीच अक्सर झगड़े के मामले सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि नगर निगम की विफलता का स्पष्ट उदाहरण है।

दीवान ने बताया कि सुरक्षित और सुलभ पार्किंग की कमी के कारण ग्राहक अक्सर मल्हार रोड पर आने से कतराते हैं। इससे उन दुकानदारों और सेवा प्रदाताओं की आजीविका सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है, जो ग्राहकों की आवाजाही पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि पार्किंग को लग्जरी नहीं समझा जाना चाहिए, बल्कि नगर निगम को इसे शहरी व्यापार को बनाए रखने के लिए एक आवश्यक जरूरत के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

दीवान ने इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों से तत्काल कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए सुझाव देते हुए, कहा कि नगर निगम को मल्हार रोड के आसपास बहु-स्तरीय पार्किंग सुविधाओं की पहचान और उनके विकास के लिए एक व्यापक अभ्यास करना चाहिए। इसी तरह, जगह के बेहतर उपयोग के लिए डिजिटल निगरानी के साथ स्मार्ट पार्किंग समाधान लागू किए जाएं और समस्या का व्यावहारिक व टिकाऊ समाधान सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय हितधारकों से परामर्श किया जाए।

दीवान ने जोर देते हुए कहा कि पंजाब की औद्योगिक राजधानी होने के नाते लुधियाना किसी भी हालत में अपने बुनियादी ढांचे को कमजोर नहीं होने दे सकता। यदि मल्हार रोड की अनदेखी जारी रही, तो यह शहर की शहरी योजना के लिए एक खराब उदाहरण स्थापित करेगा। निगम को जनता के लिए व्यवस्था और सुविधा बहाल करने के लिए निर्णायक रूप से काम करना चाहिए।

दीवान ने मामले में जवाबदेही की मांग करते हुए, अधिकारियों को याद दिलाया कि जन-शासन का अर्थ चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाना और उनके समाधान उपलब्ध कराना है। लुधियाना के लोग बेहतर के हकदार हैं। कांग्रेस इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर तुरंत हस्तक्षेप की मांग में नागरिकों और व्यापारियों के साथ खड़ी है। पार्किंग की अव्यवस्था समाप्त होनी चाहिए और मल्हार रोड को एक जीवंत, सुलभ हब के रूप में उसकी सही स्थिति में बहाल किया जाना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नंगल के एक गाँव के युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज: हिमाचल के ऊना के एक गाँव की 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरूप

नंगल : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के व्यानों पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नंगल के एक गांव के आरोपी युवक के खिलाफ मामला...
article-image
पंजाब

डीएसपी संधु बर्खास्त – लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कराने वाले DSP गुरशेर सिंह संधु ?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू केस में आखिरकार पंजाब पुलिस के डिप्टी एसपी गुरशेर सिंह संधु पर गाज गिर गई है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की पहचान रखने वाले डीएसपी संधु को पंजाब के डीजीपी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामला : पूर्व मंत्री भुल्लर समेत 3 के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज…जानिए FIR में क्या क्या दर्ज है !

अमृतसर, 22 मार्च :  पंजाब राज्य भंडारण निगम के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस कमिश्नरेट के रणजीत...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने बढ़ाई पूर्व मंत्री गिलजियां की मुश्किलें :

गिलजियां अग्रिम जमानत के लिए लोअर कोर्ट जाएं : हाईकोर्ट चंडीगढ़ : हाईकोर्ट की तरफ से पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को कोई राहत न मिलने पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वर्णनीय...
Translate »
error: Content is protected !!