कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार की खुली पोल, अंतर्कलह आया सामने- अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं सुक्खू सरकार के मंत्री और कांग्रेस के नेता : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार का अंतर्कलह अब प्रदेश के समाने आ गया है। स्थिति अब एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी और लड़ाई–झगड़े तक पहुंच गई है। यह बात भारतीय जनता पार्टी या कोई बाहरी व्यक्ति नहीं कह रहा है। क्या बातें सरकार के मंत्री तथा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कह रहे हैं। बिलासपुर में पार्टी अध्यक्ष के सामने जो कुछ हुआ और आए दिन कांग्रेस के नेता संगठन के बारे में, सरकार के बारे में जिस तरीके के बयान दे रहे हैं उससे यह साफ है कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी ही स्थिति वर्तमान में सुक्खू की सरकार की भी है। सरकार में मंत्रियों के बीच जबरदस्त गुटबाजी और खींचतान चल रही है। हालात यह बन गए हैं कि उप मुख्यमंत्री ही मुख्यमंत्री के खिलाफ बातें कर रहे हैं और एक मंत्री उनके समर्थन में खड़े हैं। दोनों तरफ से बड़ी-बड़ी बातें हो रही है। डराने,धमकाने और साजिश करने की बातें हो रही हैं। प्रदेश के लोग भी समझ नहीं पा रहे हैं कौन किसको डरा–धमका रहा है। सरकार के मंत्रियों को जो ऊर्जा प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए लगानी चाहिए वह ऊर्जा अपने शक्ति प्रदर्शन में लगा रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की इस गुटबाजी और आपसी लड़ाई का नुकसान प्रदेश की जनता को हो रहा है। प्रदेश के विकास का नुकसान हो रहा है। मंत्री अपने ऑफिस में नहीं बैठ रहे हैं। एक दूसरे के बीच बातचीत बंद है। अपनी–अपनी बातें लोग सोशल मीडिया में इशारों–इशारों में कह रहे हैं। यह बातें अब भारतीय जनता पार्टी नहीं कह रही है। यह सारी बातें कांग्रेस के ही नेता, सुक्खू सरकार के मंत्री कह रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन पर आरोप लगा रहे हैं। सुक्खू सरकार के मंत्री और सरकार के करीबी लोग सरकार और मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। सरकार के मंत्री भी अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। दो साल के कार्यकाल में ही सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पूरी तरीके से बेनकाब हो गई है। कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक और मंत्री अपनी-अपनी जोर आजमाइश कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता और सुक्खू सरकार के मंत्री अपने-अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहला कार्यकाल है जब कोई सरकार विकास की उल्टी राह पर चल रही है। सरकार में बैठे लोगों को प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित की बजाय अपने हितों की चिंता है। जिसका खामियाजा प्रदेश और प्रदेशवासियों को उठाना पड़ रहा है। बड़ी-बड़ी बातें करके सत्ता में आए लोग आज आपस में लड़ रहे हैं। प्रदेश की जनता और उनके हितों से सरकार को कोई सरोकार नहीं है। विकास के कार्य शून्य हैं। नौकरियां बंद है। भर्तियों पर रोक लगी हुई है। हिम केयर का।पैसा रोकने से लोग इलाज के अभाव में दर–दर भटक रहे हैं। प्रदेश पर कर्ज एक लाख करोड़ के पार हो गया है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा हर दिन झूठ पर झूठ बोला जा रहा है। हर महीनें नियमित रूप से कर्ज लेने के अलावा सरकार का कोई काम धरातल पर नजर नहीं आ रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने लगभग 22 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के किए लोकार्पण व शिलान्यास : हरोली हल्के को सम्पूर्ण हरोली सक्षम हरोली के नाम से जाना जाएगा – उप मुख्यमंत्री

रोहित लंबड़ । हरोली (ऊना) 10 जनवरी – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 22 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण और 3.22 करोड़ रूपये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घोर कलियुग! बेटी-दामाद ने ही लगा दी पिता के खाते में सेंध, निकाले 1.10 करोड़ रुपये, केस दर्ज

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीएचईएल से रिटायर एक बुजुर्ग कर्मचारी के बैंक खातों से फर्जी हस्ताक्षर के जरिये बेटी और दामाद ने एक करोड़ 10 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में राजस्व मामलों के निपटारे को विशेष अभियान : राजस्व से जुड़े दुरुस्ती के सभी लंबित मामलों का 31 अक्तूबर तक होगा शतप्रतिशत निपटारा – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 अक्तूबर. ऊना जिले में राजस्व से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है। इसमें सभी लंबित राजस्व दुरुस्ती मामलों का 31 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी भी सूरत में ‘नशे की भूमि’ नहीं बनने देंगे प्रदेश को पर्यटन की आड़ में : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा सिंथेटिक ड्रग्स और चिट्टे से युवाओं को बचाने की अपील

शिमला : पर्यटन की आड़ में प्रदेश को किसी भी सूरत में ‘नशे की भूमि’ नहीं बनने देंगे यह शब्द राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहते हुए कहा कि अपनी प्राथमिकता में शुमार करते...
Translate »
error: Content is protected !!