कांग्रेस पार्टी की सामाजिक सेवा टीमों को सहायता के लिए भेजा : विनय कुमार

by

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सामाजिक सेवा टीमों को नाहन अस्पताल, सोलन अस्पताल और राजगढ़ अस्पताल में तत्काल भेज दिया गया है, ताकि दुर्घटना में घायल प्रत्येक व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुँच सके।
हमारा हर संभव प्रयास है कि एक भी घायल इलाज से वंचित न रहे, सभी को शीघ्र अस्पताल पहुँचाया जाए और उन्हें तुरंत व समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि घायलों की स्थिति की निगरानी के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी एवं उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान जी भी नाहन अस्पताल पहुँच चुके हैं व हालात की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री धनीराम शांडिल जी सोलन अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल जान चुके हैं और उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। मैं स्वयं भी सोलन अस्पताल व राजगढ़, हरिपुरधार, ददाहू, नाहन पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लेते हुए हर आवश्यक सहायता सुनिश्चित करूँगा।
इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित और उनके परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय बैंकर्स  समन्वय  एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित : सहायक आयुक्त पीपी सिंह  ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 5 मार्च :   सहायक आयुक्त   पीपी सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय बैंकर्स  समन्वय  एवं समीक्षा समिति की बैठक  का आयोजन किया गया । जिला में विभिन्न बैंकों द्वारा जमा-ऋण...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई : चिंतपूर्णी में ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित

ऊना : माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाज़ाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेशक त्रासदी ने हमें बहुत जख्म दिए मगर उससे ज्यादा हाथ हमें थामने के लिए उठे : जयराम ठाकुर

सभी का साथ हमारा हौसला है, हमारी ताकत है : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बेशक त्रासदी ने हमें बहुत जख्म दिए हैं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बहुत बड़ी साजिश का शिकार हुए विक्रमादित्य सिंह: जयराम ठाकुर

  एएम नाथ। मंडी ,: पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए नाचन के चैलचौक और बल्ह के रिवालसर में रोड शो के बाद जनसभा में कांग्रेस पर...
Translate »
error: Content is protected !!