कांग्रेस पार्टी के गुटों ने ईमानदारी से प्रयास किया कि मुख्यमंत्री इस्तीफा दे- महिला सम्मान निधि योजना का बजट में उल्लेख नही, कांग्रेस की मंशा साफ: जयराम

by
राज्यसभा चावन के नतीजों के बाद सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं
सम्मान निधि के अंतर्गत 2 माह की राशि महिलाओं के खाते में डालने वाला बयान, आचार संहिता का उलंघन
ओल्ड पेंशन स्कीम का ना तब ना आज किया विरोध
एएम नाथ। शिमला :   भाजपा की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में एक प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला, कांग्रेस की कल हुई प्रेस वार्ता के एक-एक प्रश्न का जवाब देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री के पास बहुत बड़े बहुमत के बाद भी वो नेताओं को साथ चलने में असफल रहे। इसके कई उदाहरण है, राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अलग-अलग गुट है जिन्होंने ईमानदारी से प्रयास किया कि मुख्यमंत्री इस्तीफा दे। आज कांग्रेस पार्टी में बड़ी संख्या में नेता नेतृत्व परिवर्तन चाहते है, पर लोकसभा चुनावों की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। फिर भी मुख्यमंत्री के दाएं-बाएं बैठे नेताओं को हौंसला दिया गया है की लोकसभा चुनाव नतीजों तक इंतजार करो।
जयराम ठाकुर ने कल आए सर्वे का जिक्र भी किया है जिसमें भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर 400 पार के लक्ष्य के करीब है और हिमाचल में सभी चार सीटें जीतने का संकेत दिया गया है।
जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि का जवाब देते हुए कहा कि हिमाचल में कहां, किसको और कब मिली ? विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस नेताओं ने अनेकों फॉर्म भरे और अब फिर फॉर्म भर हिमाचल की महिलाओं को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के बजट में इस योजना का कोई जिक्र तक नहीं हुआ। मुख्यमंत्री दबाव में आए तो 5 मिनट की प्रेस वार्ता में घोषणा कर दी।
भाजपा को इस योजना को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए 15 महीने हो गए हैं लेकिन इस योजना को लागू करने के लिए किसी ने कांग्रेस के हाथ नहीं बांध रखे थे।
जयराम ने कहा की मुख्यमंत्री विचलित है, अब बोल रहे हैं कि इस योजना के 2 महीने अप्रैल और मई 2024 की 3000 रु की राशि महिलाओं के खाते में डालेंगे क्या यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है ?
उन्होंने उपमुख्यमंत्री का जवाब देते हुए कहा कि ऐसी क्या आवश्यकता आन पड़ी कि मुकेश बोल रहे हैं कि सरकार स्थिर है, अगर उन्होंने सरकार बनाने के आंकड़े देखने हैं तो राज्यसभा के नतीजे देख ले यह साफ आंकड़े दिखाएंगे। हाल ही में कांग्रेस नेताओं ने बड़े कदम उठाए और सरकार के खिलाफ दिखाकर वोट डाला, यह सरकार की सीधी सीधी नाकामी है। जब सीएम ने जन प्रतिनिधियों को उचित स्थान ही नहीं दिया और मुख्यमंत्री के दोस्त कैबिनेट दर्जे के साथ सरकार चला रहे हैं तो यह तो होना ही था।
जयराम ठाकुर ने ओल्ड पेंशन स्कीम पर कहा कि हमने ना तब, ना आज विरोध किया। कांग्रेस पार्टी केवल मात्र कर्मचारियों में दहशत का माहौल खड़ा करने का प्रयास कर रही है। भाजपा की सरकार राजस्थान में भी है पर वहां भी इस योजना को बंद नहीं किया गया। भाजपा बदला-बदली की भावना से काम नहीं करती, जैसे कांग्रेस ने प्रदेश में 1000 संस्थान बंद कर दिए, आयुष्मान भारत और हिम केयर के 300 करोड रुपए रोक दिए। जिसके कारण जनता को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अकेले आईजीएमसी का ही 70 करोड़ का बकाया है, रोबोटिक सर्जरी पर तो काम ही शुरू नही हुआ।
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं के दूरबीन वाले बयान पर भी तंज कसा और कहा कि हमें कांग्रेस की चिंता नहीं, दो टिकट घोषित करना शायद कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि है। उप मुख्यमंत्री पर भी तंज कसते हुए कहा कि दिन में देखते हैं सपने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गलत करेंगी तो हम विरोध करेंगे क्योंकि हम विपक्ष है, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास ऐसी एक भी योजना नहीं जो जनहित में चलाई गई है।
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर आपदा के समय आए पैसे का हिसाब मांगा और प्रदेश को केंद्र से आए पैसों को कांग्रेस नेताओ को चुन चुन कर बांटने का आरोप भी लगाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तेजस क्रैश के दौरान विंग कमांडर नमांश की आखिरी तक की कोशिश, Video में अदम्य साहस को देख आप भी देंगे सलामी

दुबई एयर शो 2025 में तेजस प्लेन क्रैश का एक बिल्कुल साफ़ नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में हिमाचल के एक बहादुर पायलट विंग कमांडर नमंश स्याल (37) आखिरी पल में अपनी जान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश ही नहीं, देश में हंसी का पात्र बन रही अपने फैसलों से सुक्खू सरकार – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : दो साल से अधिक समय से खाली पदों को खत्म करने की अधिसूचना और अगले ही दिन बैक डेट उसमें बदलाव करने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनों को आग से बचाने के लिए बैठक आयोजित फील्ड स्तर पर सजग रहें अधिकारी- स्वाति डोगरा

एएम नाथ।  सरकाघाट, 24 अप्रैल।   भीषण गर्मी में वनों में आग लगने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वीरवार को एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला में आवश्यक वस्तुओं की दरो की अधिसूचना जारी : भेड़ा का मीट 500 रूपये, सुअर का मीट 240 , चिकन ब्रायलर ड्रेस्ड़ 200 , चिकन ब्रायलर जीवित 140 रूपये, मछली फ्राईड हडडी सहित 480 रूपये, मछली फ्राईड बोन लेस 600 रूपये तथा मछली अनफ्राईड 180 रूपये प्रतिकिलो ग्राम निर्धारित

नाहन, 08जुलाई : हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकथाम और आवश्यक वस्तुओं के मूल्यांकन और प्रदर्शन आदेश, 1977 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज यहंा...
Translate »
error: Content is protected !!