कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज : जिनको पार्टी चुनाव लड़ाने की रणनीति तैयार करती है वो पहले ही मैदान से भागते नजर आ रहे – विधायक सतपाल सत्ती

by

एएम नाथ। ऊना, 20 : कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज बताया है। जिस कारण कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी नही मिल रहे और जिनको पार्टी चुनाव लड़ाने की रणनीति तैयार करती है वो पहले ही मैदान से भागते नजर आ रहे है। यह शब्द भाजपा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भाजपा का दामन थामा है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक सिद्धांतिक राजनीतिक दल है। अनुशासन भारतीय जनता पार्टी के लिए एक मूल आधार है, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में केवल मात्र भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। आज भी केंद्र सरकार से हिमाचल को 1782 करोड रुपए की राहत राशि हिमाचल प्रदेश को प्रदान की गई और उसमें भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा भ्रष्टाचार, भाई भतीजाबाद को बढ़ावा दिया गया, जिन लोगों को इस राहत राशि की आवश्यकता थी उन तक यह राहत राशि पहुंची ही नहीं और जिनको इस राशि की जरूरत नहीं थी उनको बुला बुलाकर इस राशि को बांटा गया।

उन्होंने कहा की कांगड़ा सीट पर भी कांग्रेस अपने तीसरे विधायक एवं कैबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही थी। इस पूरे सियासी माहौल के बीच आरएस बाली ने भावुक होकर कांग्रेस हाइकमान को एक पत्र लिखा है। बाली ने पत्र में लिखा है कि ”मीडिया के माध्यम से बताया जा रहा है कि कांगड़ा लोकसभा से मेरा नाम आया है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मेरे नाम को लेकर चर्चा की गई है, लेकिन लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर मुझसे अभी तक किसी ने कोई बात नहीं की है। यह मेरे लिए बहुत संवेदनशील विषय है।” इसका मतलब कांग्रेस पार्टी अपने चुनाव प्रत्याशियों को जबरदस्ती लोकसभा चुनाव में धकेलने का प्रयास कर रही है, विक्रमादित्य सिंह ने कल अपने प्रेस बयान में कहा कि मैंने टिकट मांगी नहीं मुझे दी गई है और मैं चुनाव लड़ूंगा इसका मतलब उनसे भी कोई विचार विमर्श नहीं किया गया और कई कांग्रेस चुनाव प्रत्याशी तो मैदान छोड़कर भाग ही गए। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू आज बीजेपी में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले बिट्टू ने आज दिल्ली में भगवा पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस से भाजपा में आवागमन का क्रम जारी है।

उन्होंने कहा की 2007 के उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी ने यहां से दो बार पहले चुनाव लड़ चुके रामलाल ठाकुर को चुनाव में उतारा था, लेकिन वह हमारे भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से 80059 मतों से हार गए थे। वहीं, कांग्रेस ने 2008 में हुए उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बदलते हुए ऊना से ओपी रतन पर दांव खेला, लेकिन पार्टी को कामयाबी हासिल नहीं हुई। ओपी रतन 174666 मतों के अंतर से पराजित हुए।  2009 के लोकसभा के आम चुनावों में कांग्रेस ने उस समय कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री जगदेव ठाकुर के पुत्र नरेंद्र ठाकुर को अनुराग ठाकुर के विरुद्ध चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन पूरे देश में यूपीए के पक्ष में माहौल होने के बावजूद अनुराग ठाकुर ने नरेंद्र ठाकुर को 72732 मतों से हरा दिया। कांग्रेस को 2014 के चुनावों में 98403 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। 2019 मेंं कांग्रेस के रामलाल ठाकुर यह चुनाव 399572 मतों से हार गए। इस बार फिर हमारा संकल्प है कि हम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी – अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने नेता ने कहा- भारत में बोलकर दिखाएं

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे हैं. वहां वह पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं, जिस पर बीजेपी नेता भी उन पर पलटवार कर रहे हैं. अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला में उपायुक्त ने की अध्यक्षता : 23 अप्रैल तक जारी रहेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा :  भूरी सिंह संग्रहालय चम्बा में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 23 अप्रैल तक अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दौड़ा ऊना : एचआईवी-एड्स पर जन जागरूकता को 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का किया आयोजन

रोहित भदसाली। ऊना, 22 अगस्त. ऊना जिले में एचआईवी-एड्स को लेकर छात्रों में जागरूकता वृद्धि के उद्देश्य से 22 अगस्त गुरुवार को 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल गतिविधियों के विस्तार को समन्वित प्रयास आवश्यक : डीसी मुकेश रेपसवाल

पौहलाणी माता मंदिर से जोत तक साइकिल ट्रैक विकसित करने को तैयार की जाए कार्य योजना डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कौंसिल की बैठक आयोजित उपायुक्त ने खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेल केन्द्रों की संख्या बढ़ाने...
Translate »
error: Content is protected !!