कांग्रेस पार्टी ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को दी श्रद्धांजलि

by

शहीदों के महान बलिदानों की बदौलत ही आज हम आज़ादी की हवा में सांस ले रहे हैं: पवन दीवान

लुधियाना, 23 मार्च: कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर के शहीदी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान की अगुवाई में सराभा नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पार्टी नेताओं ने देश की आज़ादी के लिए महान शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए, दीवान ने देश के महान शहीदों की बेमिसाल शहादत को याद किया और कहा कि उनके महान बलिदानों की बदौलत ही आज हम आज़ादी की फिज़ा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के महान बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी युवा अवस्था में देशभक्ति और अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि हमारे महान शहीदों ने हमें सिखाया है कि सत्य और न्याय के लिए खड़ा होना सबसे बड़ा साहस है। उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर अन्य के अलावा, पीसीसी सदस्य सुशील मल्होत्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रजीत कपूर, गुरनाम सिंह क्लेर, कुलबीर नीटा, जसविंदर सिंह ओसाहन, वरुण शर्मा, सतीश गर्ग, निर्भय सिंह रंगूवाल, प्रभजोत सिंह और वरिंदर शर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

  बड़सर :   गारली में सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह आयु 46 वर्ष निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने को हरियाणा-पंजाब के 7 लड़कों को किया मजबूर : यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ने के लिए फ्रंट लाइन पर भेजा

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के युवाओं के एक ग्रुप ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उनका दावा है कि धोखा देकर उनसे जबरन रूस-यूक्रेन युद्ध  लड़वाया जा रहा है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

बसपा के सभी कार्यक्रमों का गढ़शंकर के पत्रकार करेगे बहिष्कार : खानपुर में गत दिनों बसपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की टिप्पणी को लेकर

गढ़शंकर: गढ़शंकर प्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक अजायब सिंह बोपाराय की अध्यक्षता में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए अजायब सिंह बोपाराय ने कहा कि गढ़शंकर की प्रेस बिना किसी भेदभाव के बहुत...
article-image
पंजाब

महिला ने पार्षद जेठ व देवर पर मारपीट का लगाया आरोप : पार्षद ने मारपीट के व अन्य आरोपों को निराधार बताया

गढ़शंकर l गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती मारपीट की शिकार हुई एक महिला ने अपने आप पार्षद जेठ व देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है और पुलिस प्रशासन से उनके खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!