कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर 9.14 करोड़ रुपए की मालकिन

by

एएम नाथ। देहरा : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने कल देहरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था। कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर उपचुनाव लड़ रही हैं। नामांकन दाखिल करते वक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने अपनी प्रॉपर्टी संबंधी एफिडेविट भी आयोग के समक्ष दाखिल किया है।

देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर 9.14 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। उनके पास 90.88 लाख की चल संपति और 8.23 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इस संपत्ति में उनके पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और दोनों बेटियों का भी हिस्सा है। कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के पास 20.70 लाख की ज्वेलरी, 51.79 लाख रुपए कीमत का न्यू चंडीगढ़ में फ्लैट और छोटा शिमला में एक हिमुडा का भी फ्लैट है। इसके अलावा उनके पास नादौन, शिमला और बद्दी में जमीन है. कमलेश ठाकुर के पास 2.91 करोड़ रुपए की चल और 54.65 लाख की अचल संपत्ति है। उनके पति के पास 5.31 करोड़ रुपए की अचल और 31.26 लाख रुपए की चल संपति है।। कमलेश ठाकुर की बेटियों के पास 3.77 लाख रुपए और 1.19 लाख रुपये की चल संपत्ति है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को : सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के पद

ऊना : मैसर्ज सेफ फ्यूचर कंपलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुंदरनगर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के विभिन्न पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालसा कालेज गढ़शंकर तथा धमाई द्वारा फाइनल में प्रवेश  –  यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर तथा लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर द्वारा सेमी फाइनल में प्रवेश 

22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह यादकारी फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन- गढ़शंकर, 9 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा स्थानीय बब्बर अकाली खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी फुटबॉल...
हिमाचल प्रदेश

निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश, 15 फरवरी तक जमा करवायें मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी आवश्यक दस्तावेज़: देवेंद्र चंदेल

ऊना: उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जिला के सभी निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी सत्र 2022-23 के लिए मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी सभी दस्तावेज़ 15 फरवरी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वाइन और बीयर : कर्मचारी पी सकते ऑफिस टाइम के दौरान : हरियाणा के गुरुग्राम या किसी अन्य इलाके के कॉर्पोरेट कार्यालयों में बीयर और वाइन परोसने की अनुमति

गुरुग्राम : विदेशों में कर्मचारी ऑफिस टाइम के दौरान शराब का सेवन कर सकते हैं। ऐसी कई विदेशी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को ऑफिस टाईम के दौरान शराब के सेवन की छूट देती...
Translate »
error: Content is protected !!