कांग्रेस में जाने की लगाई जा रही थी अटकलें : इसी बीच अमित शाह और जेपी नड्डा से हुई कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात..आखिर पंजाब मे क्या चल रहा?

by

नई दिल्ली :  काग्रेस में वापसी की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की है। ऐसे में एक बार फिर कैप्टन की नई राजनीतिक पारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कैप्टन अमरिंदर जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. अब सभी के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पंजाब में पक क्या रहा है. कैप्टन अमरिंदर आखिर क्या करना चाह रहे हैं।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनके बीच अच्छे संबंध हैं. दोनों पुराने मित्र हैं और लंबे समय तक साथ काम कर चुके हैं. संभव है दोनों के बीच बातचीत हुई हो, लेकिन उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन अचानक दिल्ली में कैप्टन की शाह से हुई मुलाकात ने लोगों को चौंका दिया है।

जिक्रयोग है कि  कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब बीजेपी अध्यक्ष पद पर केवल सिंह ढिल्लों की ताजपोशी के बाद से ही नाराज चल रहे हैं. कैप्टन ने केवल सिंह ढिल्लों पर निशाना साधते हुए उन्हें इन-कैपेबल भी करार दिया था. इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के आचरण और कांग्रेस के कल्चर की तारीफ भी की थी. जिसके बाद कहा जाने लगा था कि कैप्टन अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में वापस लौट सकते हैं. लेकिन इस बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह और अमित शाह की इस मुलाकात ने शायद इस पर विराम लगा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने का काम शुरू : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी यह प्रतिक्रिया

संजौली मस्जिद समिति ने नगर निगम शिमला के न्यायालय के आदेश के बाद बड़ा कदम उठाया है। समिति ने मस्जिद में बनें ‘अवैध’ हिस्से को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। अध्यक्ष लकी...
article-image
पंजाब

महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर का लंदन से क्या है कनेक्शन? !! …घर पर मिली महंगी घड़ियां, परफ्यूम और पर्स

चंडीगढ़ । ड्रग्स के साथ गिरफ्तार पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान एसएसपी अमनीत कोंडल खुद आरोपी महिला पुलिस कर्मी से पूछताछ कर रही...
article-image
पंजाब

बस-ट्रैक्टर की टक्कर : ट्रैक्टर चालक की मौत

गढ़शंकर : होशियारपुर-गढ़शंकर मार्ग पर बडेसरो गांव के पास बस व ट्रैक्टर के दरम्यान हुई टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि बस की सवारियों को भी मामूली चोटें आई। बताया जा...
article-image
पंजाब

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस ने अदालत में पेश किया पूरक चालान

चंडगढ़। अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विशेष प्रमुख सचिव रवनीत कौर के अदालत में मामला चलाने के आदेशों के बाद अदालत में पूरक चालान पेश...
Translate »
error: Content is protected !!