कांग्रेस व शिअद में अभी भी चल रहा मंथन : जालंधर व लुधियाना से बाहरी नेता को टिकट देने की बजाय पार्टी के ही किसी पदाधिकारी को मैदान में उतारा जा सकता

by

जालंधर : लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। सियासत भी गर्म होती जा रही है और दावेदारियों को लेकर कयास तेज हो रहे हैं। अभी तक किसी भी सियासी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पूरे पत्ते शो नहीं किए हैं। सत्तारूढ़ आप हो, विपक्ष में बैठी कांग्रेस, भाजपा या शिरोमणि अकाली दल किसी भी पार्टी ने अपने सारे उम्मीदवार अनाऊंस नहीं किए हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों से आम आदमी पार्टी ने 9 सीटों से उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 6 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं, जबकि कांग्रेस व शिअद में अभी भी मंथन चल रहा है।

बात करें जालंधर लोकसभा सीट की तो आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले लिस्ट जारी करते हुए सुशील रिंकू को मैदान में उतारा था, मगर रिंकू ने भाजपा का दामन थाम लिया और भाजपा ने जालंधर संसदीय सीट से रिंकू को मैदान में उतार दिया। फिलहाल कांग्रेस से लेकर अकाली तथा आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों को लेकर मंथन में जुटी हुई है। सीएम भगवंत सिंह मान ने बीते दिन जालंधर व लुधियाना सीटों पर 16 अप्रैल को उम्मीदवार अनाऊंस करने का ट्वीट कर ऐलान किया है। सूत्र बताते हैं कि आम आदमी पार्टी के भीतर इस बात को लेकर विचार किया जा रहा है कि बाहरी नेता को टिकट देने की बजाय पार्टी के ही किसी पदाधिकारी को मैदान में उतारा जाए।

इसमें आप के ग्रामीण प्रधान स्टीफन क्लेर से लेकर सैंट्रल से चंदन ग्रेवाल तथा लोकल मंत्री के नाम प्रमुख हैं। बताया जा रहा है कि एक सिंगर भी टिकट की दावेदारी ठोक रहा है, मगर पार्टी स्तर पर उसे लेकर हामी भी नहीं भरी गई है। इसके लिए सिंगर की मीटिंग भी हो चुकी है। उधर, कांग्रेस में भी टिकटों की दावेदारी को लेकर खींचतान चल रहा है। बताया जा रहा है जालंधर व होशियारपुर सीट को लेकर कई पहलुओं को लेकर विचार किया जा रहा है। पूर्व सीएम के नाम से लेकर पूर्व सांसद भी इस कड़ी में दोनों सीटों पर दावेदारी पेश कर रहे हैं।

आप के उम्मीदवार :  पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में आप 8 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इसमें संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल और पटियाला से डा. बलबीर सिंह, श्री आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग तथा होशियारपुर से राज कुमार चब्बेवाल के नाम शामिल हैं। फिलहाल जालंधर सहित लुधियाना, फिरोजपुर तथा गुरदासपुर से उम्मीदवार का ऐलान करना बाकी है। पार्टी ने इन 9 उम्मीदवार में से 5 मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा है।

भाजपा के उम्मीदवार :   भारतीय जनता पार्टी पहली बार खुद के बल पर लोकसभा चुनाव मैदान में उतरी है। ऐसे में पंजाब की 13 सीटों में फिलहाल 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें जालंधर से सुशील रिंकू, गुरदासपुर से दिनेश शर्मा बब्बू, अमृतसर से तरनजीत सिंह संधू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, फरीदकोट से हंसराज हंस तथा पटियाला से महारानी पटियाला परनीत कौर को मैदान में उतारा है। फिलहाल संगरूर, खडूर साहिब, बंठिडा, फतेहगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब होशियापुर, फिरोजपुर सीटों पर पार्टी स्तर पर मंथन जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2024 में मां चिंतपूर्णी मंदिर को 2024 में 31 करोड़ रुपये का मिला दान

ऊना, 23 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी मंदिर में 2024 के दौरान श्रद्धालुओं ने 31,90,02,504 रुपये की राशि दान की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ, मां चिंतपूर्णी...
article-image
पंजाब

नशा मुक्ति यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे की चपेट से बाहर निकाल कर स्वस्थ, सशक्त तथा उज्ज्वल भविष्य की ओर लेकर जाना: डॉ. रवजोत सिंह

कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र शाम चौरासी में नशा मुक्ति यात्रा का शुभारंभ होशियारपुर, 16 मई :  पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाई जा रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पर्स छीनने की कोशिश में बाइक सवार लुटेरा महिला को दूर तक ले गया घसीटता फिर भी भागना पड़ा खाली हाथ

 फिरोजपुर : महिला ने बड़ी बहादुरी से खुद के साथ हो रही लूट को रोका है. वारदात फिरोजपुर की गली तुली वाली में कल शाम 4 बजे की है. यहां आशा बिंद्रा नाम की...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी की ओर से बिना लेट फीस के दाखला तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने सत्र 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क के प्रवेश तिथि 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!