कांग्रेस सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी : सुक्खू ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव के लिए तैयार

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान शुरू हुए सियासी संग्राम के बाद कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया, इसके बाद बागियों ने बीजेपी को ज्वाइन कर ली और उन्हें दोबारा उपचुनाव के लिए टिकट भी मिल गया है। इसके बीच हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने भी दावा किया है कि वो सभी 6 विधानसभा सीटें जीतेंगे, जहां पर उपचुनाव होंगे।

साख बचाने को होगी बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर :   प्रेस वार्ता में बात करते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं। कांग्रेस सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी। वहीं, इस उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर और साख बचाने की चुनौती देखने को मिलेगी। क्योकि बीजेपी ने उन्हीं बागियों को टिकट दी, जिन्हें कांग्रेस ने बर्खास्त कर दिया था।

एक जून को होंगे छह विधानसभाओं में उपचुनाव :   बता दें कि हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर बीजेपी (BJP) ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के उन्हीं बागी विधायकों को उतारा है, जिन्होंने हाल ही में भाजपा का हाथ थामा है। आने वाली एक जून को हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ इन 6 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी होने हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पर्यावरण चेतना साहो के प्रयास सराहनीय : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बाप : र्यावरण चेतना एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र साहो पर्यावरण संबंधी जागरूकता के साथ-साथ कृषि तथा बागवानी से संबंधित शिक्षण व प्रशिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है इसलिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर की तरह पंजाब को अस्थिर करने की साजिश ..! आतंकियों का लोकल नेटवर्क बना रहे खालिस्तानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को खालिस्तानी आतंकी संगठनों पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये संगठन पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। एनआईए ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएईएसआई प्रोग्राम के छठे बैच का शुभारंभ : पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

ऊना, 11 जुलाई – आतमा परियोजना के तहत ऊना में डीएईएसआई प्रोग्राम के छठे बैच का शुभारंभ ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया। इस दौरान निदेशक राज्य कृषि प्रंबधन एवं विस्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महाकाल मंदिर में उपमंडलाधिकारी बैजनाथ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

बैजनाथ, 16 जून :  उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर कार्यालय में मंदिर न्यास सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मंदिर न्यास के सदस्यों ने मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!