कांग्रेस सरकार के समय विस्त दुआब नहर पर रहते छे पुलों के लिए ग्रांट जारी होने के बाद भी साढ़े चार साल ने आप सरकार ने नहीं बनाये पुल : पूर्व विधायक गोल्डी

by

गढ़शंकर। कांग्रेस सरकार दौरान हमने ढाई करोड़ की लागत से विस्त दुआब नहर पर आठ पुल बनाए थे और सरकार बदलने के कारण छे पुल बन नहीं पाए थे।  कांग्रेस सरकार ने उस समय रहते छे पुलों को ग्रांट जारी कर दी थी। आज साढ़े साल आम आदमी पार्टी की सरकार बने को हो चुके है, लेकिन रहते छे पुलों का निर्माण नहीं किया गया। यह शब्द गांव मोहनवाल में पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कांग्रेस सरकार के समय बनाए पुल पर लोगों के साथ पहुँच कर पत्रकारों से कहे।
उन्हीनों कहा कांग्रेस सरकार समय विस्त दुआब नहर के दोनों सुर रहते गाँवो के लोगों के लिए नहर पर बने छोटे रास्तों के कारण लोगो को आ रही समस्याओं को देखते हुए लोगो की मांग पर मैंने कांग्रेस सरकार से करीव 14 पुलों को मैंने अंदाजन साढ़े करोड़ जारी करवाए थे और  रावलपिंडी , मोहनवाल , कितना , रायपुर गुज्जरां ,पोसी, बिंजों गेट।  बिंजों हॉस्पिटल  और पंडोरी लद्दा सिंह से बिंजों के लिए चल रहे छोटे रास्तों को बड़ा कर पुल बना दिए थे।  लेकिन रहते गांवों अकालगढ़ , मोयला वाहिदपुर , फतेहपुर खुर्द, एमा मुगलां, एमा जट्टां आदि  को जोड़ने के लिए नहर पर पुल सरकार बदलने के कारण नहीं हो सके थे। कांग्रेस सरकार समय इन पुलों को भी पैसा जारी कर दिया था लेकिन आप सरकार ने आपने साढ़े चार साल के कार्याकाल कोई भी पुल नहीं बनाया। सिर्फ जगह जगह बोर्ड टांग कर झूठे विज्ञापन देने में व्यस्त है। उन्होनों सरकार से तुरंत सभी पूलों का निर्माण करने की मांग की है ताकि लोगों की समस्यां का समाधान हो सके। इस दौरान लक्खी सरपंच मोहनोवाल, सरपंच कश्मीर सिंह, सुखविंदर सिंह काला लल्लियाँ , झालमन सिंह, सूरज खख, बलजीत सिंह पूर्व सरपंच , रघबीर सिंह  आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलैंस ने पटवारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेता रंगे हाथ काबू

बठिंडा : पंजाब विजीलैंस ने हलका कोटशमीर के एक पटवारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए पटवारी का नाम मनजोत सिंह बताया...
article-image
पंजाब

 जब तक केंद्र सरकार जनविरोधी कानून वापस नहीं ले लेती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा : भज्जल, मट्टू

गढ़शंकर 31 जनवरी। गांव भज्जल में सीपीआईएम ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए बिजली एक्ट 2025 और लेबर कानूनों के खिलाफ एक विशाल मीटिंग की। जिसे पार्टी के जिला सचिव और राज्य कमेटी के...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब गढ़शंकर  मार्ग के दोनों और पौदे लगाने के चल रहे कार्य के लिए बिभिन्न संस्थाओं के दिए पौदे

गढ़शंकर।  श्री आनंदपुर साहिब गढ़शंकर मार्ग की कार सेवा किला आनंदगढ़ के संस्थापक संत बाबा सेवा सिंह, संत बाबा भाग सिंह, संत बाबा लाभ सिंह और संत बाबा सुच्चा सिंह, अब संत बाबा सतनाम...
article-image
पंजाब , समाचार

नशा तस्कर के गांव नैनोवाल वैद की पंचायत ज़मीन पर बने अवैध मकान को गिराया : नशा तस्कर गुरमीत कौर पर एनडीपीएस एक्ट के 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें से तीन मामलों में हो चुकी है सजा

 नशा तस्करों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी होशियारपुर, 27 मार्च: पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत, जिला प्रशासन ने आज गांव...
Translate »
error: Content is protected !!