कांग्रेस सरकार ने पहला वादा किया पूरा : ओपीएस बहाल, बोर्ड-निगम कर्मचारियों को भी ओपीएस

by

शिमला : कैबिनेट की पहली ही मीटिंग में हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाल कर कांग्रेस सरकार ने किया पहला वादा पूरा किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कैबिनेट ने कहा कि कांग्रेस वादे के मुताबिक ओपीएस को लागू कर दी है। इससे एक लाख 36 हजार कर्मचारियों को आज से ही लाभ मिलना शुरू हो गया है। इसी तरह कैबिनेट ने महिलाओं को 1500 रुपए देने और एक लाख युवाओं के रोजगार की दृष्टि से दो कैबिनेट सब कमेटी गठित की हैं। सुक्खू ने कहा कि ओपीएस की गारंटी आज से लागू है, जबकि 2 गारंटी लागू करने का फैसला अगले महीने होगा।
कैबिनेट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज या कल वित्त विभाग इसकी अधिसूचना जारी करेगा। इसे लागू करने से पहले ही साल 800 से 900 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। आने वाले सालों में वित्तीय बोझ बढ़ता जाएगा।
आने वाले समय में ओर भी कड़े फैसले लेने के संकेत : मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने डीजल पर 3 रुपए वैट बढ़ाया है। मतलब साफ है कि डीजल भरने में जो पैसा प्रदेश की जनता देगी, उससे एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने चुनाव में फायदे के लिए 7 रुपए कम किए थे। इससे राज्य की वित्तीय स्थिति खराब हुई है। इस दौरान उन्होंने आने वाले समय में ओर भी कड़े फैसले लेने के संकेत दिए हैं।
बोर्ड-निगम कर्मचारियों को भी ओपीएस :
सुक्खू ने कहा कि ओपीएस का लाभ सभी विभागों, बोर्ड व निगम कर्मचारियों को भी मिलेगा। इस फैसले को लेने में अड़चनें काफी आईं, मगर उनकी सरकार ने फैसला किया कि हमें सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से इसे लागू करना है। उन्होंने दावा किया कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाएगी।
सरकार पर 11 हजार करोड़ की कर्मचारियों की देनदारी :सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार ने कर्मचारियों को छठे पे कमीशन के लाभ तो दे दिए, मगर कर्मचारियों का पिछली सरकार ने 9,000 करोड़ से ज्यादा का एरियर नहीं दिया। DA का 1000 करोड़ अधिक रुपए देना है। कुल मिलाकर 11 हजार करोड़ रुपए की देनदारी कर्मचारियों की सरकार पर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पक्का र्मोचा…चौथा दिन : चार दिन बाद भी सरकार का ना कोई नुमांईदा ना कोई प्रशासनिक अधिकारी लोगो की बात सुनने पहुंची

मोडयुलज कोसमेटिक प्राईवेट लिमटिड के एचआर के कह रहे कोई प्रदूषण नहीं गढ़शंकर। पंजाब हिमाचल को जोडऩे वाली सडक़ पर गांव मैंहिदवानी में लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी दुारा लगाया पक्का र्मोचा आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में विभिन्न योजनाओं के तहत 13500 महिलाएं लाभांवित: पठानिया

सल्ली में पौषण माह पर शगुन योजना के तहत 14 लाभार्थियों को दिए चेक , विधायक ने पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन धर्मशाला, शाहपुर 29 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मूल्यांकन शिविर में 39 दिव्यांगजन व 10 वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  जिला रेडक्रास सोसायटी धर्मशाला व कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए आज सोमवार को बचत भवन देहरा में मूल्यांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुडुआं दी धार की महिलाओं ने शुरू किया अपना उद्यम

एएम नाथ : हमीरपुर 28 अगस्त। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मट्टनसिद्ध, हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें अपने उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित...
Translate »
error: Content is protected !!