कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में चलाया जनता पर बोझ डालो अभियान : पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी

by

शिमला, 10 अगस्त । भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनता को दी गई सभी सुविधाएं वापिस लेकर जनता पर बोझ डालो का प्रदेशव्यापी अभियान चला रखा है।
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में महिलाओं , पुलिस कर्मियों, स्टूडेंट्स को मिलने वाली सारी सुविधाएं कांग्रेस सरकार वापिस ले रही है। जयराम सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को किराए में पचास फीसदी छूट दी गई थी, सच में जयराम ठाकुर सरकार जनकल्याण के लिए जानी जाती है। पहले ये पच्चीस फीसदी छूट थी, पर भाजपा सरकार ने इसे 50 फ़ीसदी किया। इस निर्णय से कांग्रेस सरकार ने महिलाओं पर 130 करोड़ का सालाना बोझ डाल दिया है। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार सरकारी बसों में हर रोज छह लाख यात्री सफर करते हैं, इनमें से 1.60 लाख महिलाएं हैं और उन्हें किराए में पचास फीसदी छूट मिलती थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिम केयर योजना में बदलाव करते हुए और प्रदेश की 60 फ़ीसदी आबादी को इस जनकल्याणकारी योजना से बाहर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों एवं शिक्षा संस्थानों को बंद करना और मर्ज करना जन हित कर निर्णय नहीं है। अगर स्कूलों की कमी होगी तो उससे निजी स्कूलों को लाभ होगा, सवाल यह उठता है की क्या इस सरकारी स्कूलों को बंद करके सरकार निजी संस्थानों को लाभ पहुंचाना चाहती हैं ? प्रदेश में लगभग 100 स्कूल बंद किए जा रहे है और 460 स्कूलों को विलय किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने कहा था की प्रदेश में जहां एक विद्यार्थी भी होगा वहां भी स्कूल होगा पर यह कांग्रेस सरकार इस वचन को भूल गई है। आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर कांग्रेस की सरकार ने जनता को परेशान कर रखा हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसीएचसी हरोली में डॉक्टरों के निरीक्षण दौरों का रिकॉर्ड रखेंः डीसी

जिलाधीश राघव शर्मा ने हरोली डीसीएचसी में जाकर फीडबैक ली ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने डीसीएचसी हरोली का दौरा कर फीडबैक ली। इस दौरान एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, सीएमओ डॉ. रमण कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 52 दिन पूरे – किसानों का दावा- ‘जगजीत सिंह डल्लेवाल का वजन 20 किलो हुआ कम’

पंजाब के किसानों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है. जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 52वां दिन है. वहीं, किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्मार्ट सिटी, स्वस्थ नागरिक के तहत आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर : धर्मशाला के प्रत्येक वार्ड में लोगों के स्वास्थ्य की होगी जांच*

एएम नाथ। धर्मशाला, 24 जुलाई। स्वस्थ नागरिक सुंदर सिटी अभियान के तहत धर्मशाला के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य शिविरों की आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एमसी के कमीशनर जफर इकबाल ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपी-शिवा परियोजना से ऊना के किसानों की बदल रही तस्वीर, बागवानी बन रही बेहतर आजीविका का माध्यम

सौर फेंसिंग, ड्रिप सिंचाई और आधुनिक तकनीक से ऊना में साकार हो रही समृद्ध बागवानी की नई तस्वीर रोहित जसवाल।  ऊना, 26 जुलाई। ऊना ज़िला में बागवानी की तस्वीर तेजी से बदल रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!