कांग्रेस सरकार ने मुझ पर जुल्म किया तो उनकी हार हुई : मजीठिया

by

सरकारें बहुत धक्केशाही करती है, इसी वजह से सरकारें बदल जाती हैं
चंडीगढ़: 16 अगस्त:
यह इतिहास है कि सरकारें बहुत धक्केशाही करती हैं। इसी वजह से सरकारें बदल जाती हैं। कांग्रेस सरकार ने मुझ पर जुल्म किया तो उनकी हार हुई। यह पहली बार हुआ कि सिटिंग चीफ मिनिस्टर चरणजीत चन्नी 2 सीटों से बुरी तरह हारा हो। यह बात ड्रग्स केस में जमानत पर बाहर आए पूर्व अकाली मंत्री विक्रम मजीठिया ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी पर तीखे तेवर दिखाते हुए मजीठिया ने कहा कि मेरे पास चन्नी की एक वीडियो है। जब वह मुडक़े आएगा तो इसे चलाऊंगा। हालांकि वीडियो किस संबंध में है, इसके बारे में मजीठिया ने खुलासा नहीं किया।
पूर्व सीएम चन्नी की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार ने ही मजीठिया पर केस दर्ज किया था। इस केस में मजीठिया को 168 दिन पटियाला जेल में बिताने पड़े। चन्नी इस वक्त विदेश दौरे पर हैं।
मजीठिया ने कहा कि अकाली दल में बागी तेवर दिखा रहे लुधियाना के दाखा से विधायक मनप्रीत अयाली पर मजीठिया के सुर नरम रहे। मजीठिया ने कहा कि मनप्रीत अयाली मेरा भाई है। उनसे मेरा पारीवारिक रिश्ता है। हम सुख-दुख के साथी रहे हैं। अपने विचार कोई भी रख सकता है। हम एक परिवार हैं और परिवार ही रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष की रेस में यह महिला नेत्री सरोज पांडेय सबसे आग……भाजपा की नजर आधी आबादी पर

छत्तीसगढ़ से आने वाली सरोज पांडेय बड़ी नेता हैं। वह महापौर, विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं। भिलाई में जन्मीं सरोज पांडेय ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा।...
article-image
पंजाब

10 अत्याधुनिक पिस्तौलें और नशीले पदार्थों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर l अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से...
article-image
पंजाब

भाजपा में गए सांसदों की वापसी के लिए राष्ट्रपति से मिलेंगे मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर वह पांच मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु...
article-image
पंजाब , हरियाणा

2 साल से बेटे के साथ मिलकर महिला वेच रही थी समैक : 254 ग्राम समैक बरामद 

यमुनानगर : मलिकपुर खादर निवासी महिला शमीम अहमद जो पिछले 2 साल से अपने बेटे फिरोज के साथ मिलकर स्मैक बेचने का काम कर रही थी महिला ने इस काम में पूरे इलाके में...
Translate »
error: Content is protected !!