कांस्टेबल सस्पेंड : विदेशी महिला से अश्लील हरकतें पड़ी गई महंगी; वीडियो वॉयरल , एसपी सिरमौर ने की कार्रवाई

by

एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के नाहन में तैनात एक पुलिस जवान को वर्दी में विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक लाइव बातचीत करना महंगा पड़ गया। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी ) रमन कुमार मीणा ने विदेशी महिला से लाइव बातचीत करने वाले पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

एसपी ने यह कार्रवाई कांस्टेबल और विदेशी महिला की लाइव बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद की है। इसे लेकर लोग सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसमें पुलिस जवान को अश्लील इशारे करते हुए देखा जा सकता है।

कांस्टेबल को अमेरिका बुला रही महिला : कांस्टेबल से बात करने वाली महिला पुलिस कांस्टेबल को अमेरिका बुला रही है। वह बार बार महिला से वॉट्सएप नंबर मांग रहा है और अश्लील इशारे कर रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई : एसपी सिरमौर के पास जैसे ही इसकी शिकायत पहुंची उन्होंने अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से होगी मजबूत कांग्रेस : सुक्खू

एएम नाथ । शिमला, 23 नवंबर । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी की जीत पर खुशी जताते हुए कहा है कि उनके राजनीति में आने से कांग्रेस मजबूत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के आपदा प्रवाहित क्षेत्र का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया दौरा

पूरे प्रदेश में फिर से आपदा का दौर, जनजीवन अस्त- व्यस्त एएम नाथ। मण्डी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र बल की साइकिल रैली को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन

ऊना, 27 सितंबर: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं के प्रहरी सशस्त्र सीमा बल के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी, कांगड़ा से राजघाट दिल्ली के लिए शुरू हुई साइकिल यात्रा को...
हिमाचल प्रदेश

दवाई असली है या निकली, QR कोड से चलेगा पता : केंद्र सरकार ने दवाओं में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर QR कोड डालना अनिवार्य कर दिया

नालागढ़ : केंद्र सरकार ने दवाओं में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर QR कोड डालना अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम पहली जनवरी 2023 से लागू हो गया है। QR कोड...
Translate »
error: Content is protected !!