कांस्टेबलों/ड्राइवरों के पदों के लिए पूरे राज्य में 3 जुलाई को लिखित परीक्षा, बहुचर्चित पेपर लीक मामले में सीबीआई करेगी जांच

by

ऊना : हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कांस्टेबलों की भर्ती के पेपर लीक मामले में जांच सीबीआई को सौंपी गई है। जबकि नए सिरे से हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों (पुरुष एवं महिला) और ड्राइवरों के पदों के लिए पूरे राज्य में 3 जुलाई को दोपहर 12 से 1:00 बजे तक लिखित परीक्षा होगी। इससे पहले यह परीक्षा गत 27 मार्च को आयोजित की गई थी। पेपर लीक होने के कारण प्रदेश सरकार ने इसे रद्द कर दिया था।
इसमें 1,334 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) गत 3 मार्च को हुई थी। इसमें 60,454 पुरुष, 14,653 महिलाएं और 696 आरक्षी चालक (पुरुष) पीईटी के आधार पर उत्तीर्ण हुए थे। उम्मीदवारों को अब नए सिरे से रखी लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कांस्टेबलों की भर्ती के पेपर लीक मामले में अभी तक कुल 121 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 90 अभ्यर्थी भी गिरफ्तार हो चुके हैं। देश के आठ राज्यों में पेपर लीक मामले में किंगपिन शिव बहादुर की गिरफ्तारी वाराणसी से हुई है। गिरफ्तार हुए लोगों में बिहार के पांच आरोपी भी शामिल हैं, जो प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। प्रदेश के आठ जिलों में पेपर बेचा गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ, बाहरी राज्यों से बिजली खरीदने की प्रथा को दो साल में बंद करेंगे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित पुरानी पेंशन बहाली आभार समारोह में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने लगभग...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चरस, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद : हिमाचल के कुल्लू में रेव पार्टी में पुलिस छापा

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में पर्यटन नगरी मणिकर्ण में पुलगा के साथ लगते जंगल में चल रही रेव पार्टी में पुलिस ने छापा मार कर युवकों से चरस, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-कैच पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षत

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिले से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु ई-कैच पोर्टल के प्रभावी प्रयोग को लेकर बैठक आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईओसीएल ऊना ने बाथड़ी में आयोजित किया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर : स्वच्छता पखवाड़ा और मिशन लाइफ के तहत 300 से अधिक ग्रामीणों को मिला लाभ

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और केंद्र के मिशन लाइफ (लाइफ-लाइफ स्टाइल फॉर पर्यावरण) के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऊना की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स इकाई ने आज बाथड़ी गाँव में...
Translate »
error: Content is protected !!