काउंटर इंटेलिजेंस टीम की बड़ी कार्रवाई : हैंड ग्रेनेड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

by

बठिंडा : काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि विशेष ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।

इस ऑपरेशन की जानकारी राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए साझा की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि जब्त किए गए ग्रेनेड एक अवैध सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा थे, जिनका कनेक्शन सीमा पार बैठे तत्वों से जुड़ा हुआ है।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों का मकसद पंजाब में शांति व्यवस्था को बिगाड़ना और आम लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालना था। इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

जांच एजेंसियां ने किया बड़ा खुलासा :  जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने और इसके पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करने में जुटी हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह विस्फोटक सामग्री राज्य में कैसे पहुंची और किन-किन लोगों की इसमें भूमिका हो सकती है।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि या संगठित अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं और प्रदेश में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 पदक (1 रजत एवं 7 कांस्य पदक) जीते : एस.बी. एस मॉडल हाई स्कूल, सदरपुर के खिलाड़ियों का’ खेडा वतन पंजाब दिया’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन :

स्कूल प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने और उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। गढ़शंकर 6 अक्टूबर : पंजाब सरकार द्वारा ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल कॉलेज, टांडा में आयोजित...
article-image
पंजाब

रमनप्रीत ढिल्लों बीएएम खालसा कालेज का प्रधान चयनित :अकाली नेता जिंदर सिंह गिल को-ओपरेटिव सोसायटी के प्रधान चयनित

गढ़शंकर, 21 अगस्त: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जिंदर गिल सर्वसम्मति सहकारी समिति चाहलपुर के अध्यक्ष चुने गए और रमनप्रीत सिंह ढिल्लों निवासी फतेहपुर कलां बब्बर मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के सर्वसम्मति से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद महुआ महुआ का ‘वस्त्रहरण’ का आरोप : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा सहित विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट

एथिक्स कमेटी के सवाल पर बवाल,.. जानें टीएमसी सांसद की पेशी से लेकर वॉकआउट तक क्या-क्या हुआ नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा इन दिनों ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले यानी कैश लेकर...
article-image
पंजाब

गिद्दड़बाहा में उपचुनाव को लेकर शिअद ने तैयारियां कर दी शुरू : गिद्दड़बाहा से खुद चुनाव लड़ने के सुखबीर बादल ने दिए संकेत

लंबी  :    लुधियाना से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के सांसद बनने के बाद विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा में उपचुनाव को लेकर शिअद ने तैयारियां शुरू कर की दी हैं।  गिद्दड़बाहा...
Translate »
error: Content is protected !!