काम के बजाय प्रचार तंत्र से अपनी छवि चमकाना चाहती है सरकार – जयराम ठाकुर

by
नई दिल्ली।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार प्रदेशवासियों को दुखी करके चाहती है कि उसकी छवि चमकदार दिखे। जिसके लिए वह हर मंत्री के साथ छवि चमकाने की पहल कर रही है, जो वाकई हास्यास्पद है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी और उनके मंत्रिमंडल के लोग यह समझते हैं कि वह प्रचार तंत्र के जरिए अपनी नाकामी छुपा सकते हैं, इसलिए वह उल्टे सीधे हथकंडे अपनाना चाह रहे हैं। जिस तरीके से मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं वैसे प्रदेश के लोगों को सिर्फ परेशानी हो रही है दुख मिल रहा है।
मुख्यमंत्री चाहते हैं कि उनके दुख की सरकार को लोग अच्छा समझे तो वह बहुत गलत इच्छा पाल रहे हैं। सरकार की छवि तब बनती है जब वह जनहित के कम करें, लोगों को सुविधा दें। लेकिन सुक्खू सरकार जन विरोधी काम करती है, लोगों से सुविधा छीनती है। पूर्व सरकार द्वारा दिए गए संस्थान छीनती है। पूर्व सरकार द्वारा दी गई नौकरियां छीनती है। इसके बाद मुख्यमंत्री चाहते हैं सब कुछ चंगा दिखे। आज प्रदेश के अस्पतालों के क्या हाल हैं? लोगों का इलाज नहीं हो रहा है? ऑपरेशन बंद है, सामान्य से सामान्य दवाई तक नहीं मिल रही हैं। लोग इलाज के लिए तरस रहे हैं और सरकार चाहती है कि उसकी छवि चमकदार दिखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैरागढ़ स्कूल में बाल अधिकारों और नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक किए विद्यार्थी

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने 465 बच्चों को बताए बाल अधिकार और 1098 की कार्यप्रणाली सोशल मीडिया पर सतर्क रहें बच्चे, परेशानी होने पर 1098 पर करें शिकायत एएम नाथ। तीसा ,:  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस जिला देहरा के अन्तर्गत ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थान के धार्मिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेन्द्र कंवर से अपनी समस्याओं को लेकर मिला चताड़ा का प्रतिनिधिमंडल

ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर से आज ग्राम पंचायत चताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने थानाकलां में विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुलाकात की। इस पर मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलवार का नाड़ा खोलना अश्लील हरकत नहीं, ‘रेप के आरोप जैसा : SC ने पलटा HC का फैसला

नई दिल्ली : यौन अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और कानूनी व्याख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और नजीर पेश करने वाला फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक...
Translate »
error: Content is protected !!