काम से ज्यादा बयानबाजी में लगी सरकार : जयराम ठाकुर

by

सराज दौरे में जयराम ठाकुर की हुंकार

कहा, जनता संस्थान बंद करने वालों को जवाब दे

पूर्व सीएम का दावा, पंचायत से विधानसभा तक भाजपा की वापसी तय

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के दुर्गम इलाकों बागी, बांदल, खुनाची, डगैल, पलेऊणीधार और थरापड़ का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे आपसी तालमेल और विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरें। उन्होंने दावा किया कि आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस सरकार को झटका लगेगा और विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई और आते ही जनता की मांग पर खोले गए संस्थानों को बंद कर दिया।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि “जब आपके काम बंद किए गए हैं, तो आप भी कांग्रेस को वोट देना बंद करें।
विकास कार्यों का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने का श्रेय केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है। उन्होंने बताया कि जिस सड़क से वे पहुंचे, उसका निर्माण केंद्र से मिले 14 करोड़ रुपये से संभव हुआ है। यह 18 किलोमीटर लंबी सड़क कई पंचायतों को जोड़ती है और इसका निर्माण 2018 में स्वीकृति के बाद 2021 में शुरू होकर 2025 में पूरा हुआ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नाबार्ड जैसी योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और उनकी दैनिक परेशानियां कम हुई हैं। विरोधियों के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे 29 वर्षों से विधायक के रूप में इन दुर्गम रास्तों को पैदल नापते रहे हैं और जनता के दर्द को करीब से समझते हैं।
कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया कि यह “काम करने वाली नहीं, बल्कि काम रोकने वाली सरकार” है, जिसने सत्ता में आते ही 2000 से अधिक जनहितकारी संस्थानों को बंद कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “कुछ लोग काम करने के बजाय जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा को बनाए रखना जरूरी है, लेकिन वर्तमान सरकार में यह मर्यादा टूटती नजर आ रही है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि जनता और विधानसभा में भी भ्रामक जानकारी दी जा रही है, यहां तक कि चुनाव टालने के प्रयास भी किए गए, जो असफल रहे।
क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा के लंबे समय बाद भी सड़कों की हालत खराब है। यदि बरसात से पहले मलबा नहीं हटाया गया, तो फिर से भारी नुकसान हो सकता है।
अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा अंत्योदय और समग्र विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रखी बढ़ई पंचायत भवन की आधारशिला*

 1.14 करोड़ से पूर्ण होगा भवन का निर्माण कार्य – अनिरुद्ध सिंह  बनूटी में 64 करोड़ से बनेगा वेलनेस सेंटर – विक्रमादित्य सिंह रोहित भदसाली।  शिमला, 05 अक्तूबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेशाब में दिखे ये 5 संकेत : 400 के पार पहुंच चुका है ब्लड शुगर

आधुनिक समय में डायबिटीज काफी ज्यादा कॉमन बीमारी हो चुकी है। यह धीरे-धीरे हमारे शरीर को खोखला कर देती है। डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों का ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है, अगर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना अस्पताल के गायनी वार्ड के बाहर लगी आग : कोई हताहत नहीं, 36 महिलाओं और बच्चों को निकाला

रोहित जसवाल।  ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. उस समय वार्ड में करीब तीन दर्जन से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलधा तथा भाली पंचायतों में प्रभावितों से मिले कृषि मंत्री : हर एक प्रभावित परिवार को दोबारा बसाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत : चंद्र कुमार

ज्वाली,08 सिंतबर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में गत दिनों बरसात से हुए भारी नुकसान के कारण भूमिहीन तथा क्षतिग्रस्त हुए मकानों के परिवारों को दोबारा बसाने के...
Translate »
error: Content is protected !!