कार में अचानक आग भड़कने से बीएसएफ के जवान की जिंदा जलकर मौत

by

चंबा : चंबा-जोत मार्ग पर चलती कार में अचानक आग भड़कने से बीएसएफ के एक जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई है। सुनसान जगह होने की वजह से किसी को भी हादसे का पता नहीं चला। मृतक जवान के कुछ अवशेष ही बचे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद अवशेष परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक अमित राणा (33) पुत्र रघुवीर सिंह कांगड़ा के नूरपुर के गेंही लगोड़ के रहने वाले थे। अमित बुधवार देर रात को नूरपुर से कार में सवार होकर चंबा की तरफ जा रहे थे। देर रात को जब वह जोत के पास पहुंचे तो कार में अचानक आग भड़क गई। जब सुल्तानपुर का एक चालक पिकअप गाड़ी लेकर वाया जोत होकर वहां पहुंचा। उसने हादसे की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कार के ईंजन में भड़की आग को माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। मृतक के बचे हुए अवशेषों का गुरुवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया है। अवशेषों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के पार्वती नदी में डूबे ITI के 2 छात्र, शव बरामद

एएम नाथ। कुल्लू  :  कुल्लू जिले में पार्वती नदी में डूबे दो आईटीआई प्रशिक्षु छात्रों के शव शुक्रवार (21 मार्च) को बरामद किए गए। गुरुवार (20 मार्च) दोपहर को नहाने उतरे दोनों छात्र गहरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव लिल्ली के ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन : गायक राकेश कुमार शर्मा व राजु ने  माता की भेंटे गा कर पंडाल पर बैठे लोगों को नाचने को दिया लगा

एएम नाथ। चम्बा :   भनोता के गांव लिल्ली में ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शाम को जागरण तथा सुबह हवन करके भण्डारे का आयोजन किया गया। जागरण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार कार्ड अपडेट सेंटरों में अतिरिक्त वसूली पर निगरानी रखें सभी एसडीएम : DC मुकेश रेपसवाल

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की...
हिमाचल प्रदेश

सत्ती करेंगे बसदेहड़ा स्कूल के नए ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती गुरुवार सांय 4 बजे बसदेहड़ा स्कूल के नए ब्लॉक का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!