कार रावी नदी में गिरी : 2 अध्यापकों की मौत, 2 गंभीर घायल

by

एएम नाथ।   भरमौर :  भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। खड़ामुख होली-उतराला मार्ग पर कार हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में दो अध्यापकों की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया है। पुलिस  ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल होली में छात्रों की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद चार अध्यापक घर लौट रहे थे। इस दौरान खड़ामुख होली-उतराला सड़क पर क्यारी पुल के समीप उनकी कार रावी नदी में जा गिरी। हादसे में एक अध्यापक की मौके पर ही मौत ( Death) हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। मृतकों की पहचान दिलीप चंद निवासी सरैणा राख और नवीन कुमार निवासी होली के तौर पर हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल कमलेश कुमार को चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है, जबकि जर्म सिंह का चंबा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों अध्यापकों के शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं और किशोरियों के लिए चलाए जाएंगे विशेष कार्यक्रम: राजेश धर्माणी

बिलासपुर स्थित बचत भवन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की समीक्षा बैठक में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर, 28 जनवरी: जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों और वीर जवानों को किया याद

जिला भाजपा ने भट्टियात के गोला व द्रमनाला में आयोजित किया पूर्व सैनिक सम्मान समारोह एएम नाथ। चम्बा :  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज भाजपा जिला चम्बा द्वारा भट्टियात के गोला व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंद लाल खेपड़ कलासिक बाडी बिलडिग मुकावले में चौथे स्थान पर रहा

मैहतपुर :   हिमाचल प्रदेश के मैहतपुर में कलासिक बाडी बिलडिग मुकावले में टिब्बियां के नंद लाल खेपड़ ने चौथा स्थान प्राप्त किया। मैहतपुर में अंतरराष्ट्रीय अभिषेक खतरी दुारा कलासिक बाडी बिलडिग मकावले का आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक नरिंदर कौर भराज गांव लखेवाल के मनदीप सिंह की बन गईं जीवन संगिनी

पटियाला : पंजाब के संगरूर हलके से प्रदेश की सबसे युवा और पहली बार विधायक बनी नरिंदर कौर भराज (28) आज गांव लखेवाल के मनदीप सिंह (29) की जीवनसंगिनी बन गईं। दोनों के आनंद...
Translate »
error: Content is protected !!