कार वाशिंग की ट्रेनिंग लेने वाले नौजवान कमा सकते है 10 से 12 हजार रुपए प्रति माह

by

कम पढ़े लिखे जरुरतमंद बेरोजगारों के लिए स्व रोजगार का बेहतरीन माध्यम बनेगी कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग: गुरमेल सिंह
ट्रेनिंग लेने वालों को जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से दी जाएगी नि:शुल्क वाशिंग किट
होशियारपुर, 26 फरवरी:
जिला प्रशासन के सुचारु नेतृत्व में जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से कम पढ़े  लिखे व जरुरतमंद बेरोजगारों(केवल लडक़े जो होशियारपुर शहर के वार्डों के निवासी हों) को कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी व ट्रेनिंग के बाद उनको नि:शुल्क वाशिंग किटें देकर रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। जानकारी देतेे हुए जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत चुने गए उम्मीदवारों को शहर के अलग-अलग वार्डों  के साथ जोड़ते हुए इस स्व रोजगार के मौके को और लाभप्रद बनाने के लिए ग्राहकों से सीधे तौर पर तालमेल बनाया जाएगा।
कैरियर काउंसलर आदित्य राणा ने बताया कि इस स्व रोजगार के माध्यम सउम्मीदवार 10 हजार से 12 हजार रुपए प्रति माह कमा कर अपने घरेलू वित्तिय हालत में सुधार ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि चाहवान उम्मीदवार 1 मार्च 2021 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो, एम.एस.डी.सी कांप्लेक्स, पहली मंजिल, सरकारी आई.टी.आई, होशियारपुर में पहुंच कर निजी तौर पर इंटरव्यू दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए प्रार्थी रोजगार ब्यूरो होशियारपुर के हैल्प लाइन नंबर 62801-97708 पर सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं या रोजगार ब्यूरो होशियारपुर के फेसबुक पेज डी.बी.ई.ई. होशियारपुर पर विजिट कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एलपीजी के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत… सुबह से लगे थे लाइन में, 25वां था नंबर

बरनाला : पंजाब के बरनाला में एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जाता है कि 66 वर्षीय बुजुर्ग सिलिंडर लेने के लिए सुबह ही लाइन में लग...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘हाथ पर सिरिंज का एक निशान.’, पूर्व DGP के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या?

चंडीगड़ : पंजाब के पूर्व DGP (ह्यूमन राइट्स) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। अकील के दाहिने हाथ पर कोहनी से करीब 7 सेंटीमीटर नीचे...
article-image
पंजाब

पोते ने ही किया था दादी का कत्ल, 10 घंटों में ही सुलझायी अंधे कत्ल की गुत्थी: एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल

17 वर्षीय पोते ने टी.वी. सीरियल देखकर वारदात को दिया था अंजाम माता -पिता शादी की वर्षगांठ के लिए ख़रीदारी के लिए गए थे बाज़ार एस.पी. रविन्द्रपाल सिंह संधू, डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह और थाना...
Translate »
error: Content is protected !!