कार सवार 90 हजार से भरा बैग छीनकर फरार, तीन खिलाफ मामला दर्ज 

by
गढ़शंकर, 15 मई: एक कार में सवार तीन लोग एक स्कूटी चालक से 90 हजार रुपये की राशि से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के बयानों पर तथा उसकी निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार राज कुमार पुत्र बूब राम निवासी वार्ड नंबर 9 मोहल्ला पैंसारियां गढ़शंकर 12 मई को रात्रि 10 बजे अपनी दुकान बंद कर अपनी स्कूटी  पर कर अपनी दुकान की 90 हजार रुपये की सेल की राशि, एक टैब, एचडीएफसी की पासबुक और अन्य दस्तावेज अपने बैग में डालकर घर को जा रहा था। जब वह जोशी डेयरी के पास पहुंचा तो आगे एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पी.बी.- 07-बीजैड-3056 खड़ी थी। पीड़ित के अनुसार कार में ड्राइवर सीट पर सतनाम सिंह उर्फ सत्तू पुत्र जगदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 रावलपिंडी रोड गढ़शंकर बैठा था, जिसे वह पहले से जानता था। उसने बताया कि साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने एकदम उत्तर पर उसकी स्कूटी रोक ली और उस पर मार देने की नीयत से कृपाण से हमला कर दिया और जख्मी कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर दोषी 90 हजार रुपये की राशि, टैब तथा, एचडीएफसी की पासबुक तथा अन्य दस्तावेज वाला बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयानों  के आधार पर सतनाम सिंह उर्फ सत्तू पुत्र जगदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 रावलपिंडी रोड गढ़शंकर तथा दो अज्ञात लोगों सहित तीन लोगों के खिलाफ अपराधिक धारा 379-बी(2), 341, 324, 307, 120-बी तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने की स्व. श्री केवल सिंह पठानिया के परिजनों से मुलाकात

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री केवल सिंह पठानिया के गांव बासा बजीरा पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर...
article-image
पंजाब

इंकलाबी नारों की गूंज में संस्कार : गुरदयाल सिंह मट्टू किसान नेता का गढ़ी मट्टों में

गढ़शंकर । गुरदयाल सिंह मट्टू किसान नेता, सीपीआईएण के तहसील कमेटी मैंबर का अंतिम संस्कार गढ़ी मट्टों श्मशानघाट में इंकलाबी नारों की गूंज में किया गया। इस मौके पर उन पर पार्टी ध्वज बीबी...
article-image
पंजाब

Resolving the Issues of My

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 15 : Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal stated that he is always available for the residents of his constituency and makes every possible effort to listen to their problems and...
Translate »
error: Content is protected !!