कार-स्कॉर्पियो की टक्कर में 2 की मौत, 4 घायल : स्कार्पियो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर, 19 फरवरी : गढ़शंकर पुलिस ने पनाम निवासी हरि राम के बयानों के आधार पर गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मोहाली के खिलाफ उसके भाई की कार को टक्कर मारने जिसके कारण दो लोगों की मौत हो जाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  पुलिस को दिए बयान में पनाम निवासी हरी राम पुत्र प्रकाश राम ने अपने बयान में कहा कि वह अपने भाई हरमेश लाल, सुखविंदर सिंह, हरदीप कौर पत्नी रूपिंदर सिंह, करमजीत कौर बेटी रूपिंदर सिंह, समर्थ पुत्र रूपिंदर सिंह व गुरपाल सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी वार्ड 2 नजदीक टेलीफोन एक्सचेंज गढ़शंकर के साथ कार नंबर पब 07 बीए 5433 में कार्यक्रम से पनामा लौट रहे थे। उसने बताया कि वह अपने स्कूटर पर उनकी कार के पीछे जा रहा था और जब कार पनाम गांव की ओर मुड़ने लगी, तो सुमंदडा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पब 65 बीडी 0700 ने उनके भाई की कार को टक्कर मार दी जिसके चलते वे सभी घायल हो गए। हरी राम ने बताया कि जब वह घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले गए तो डॉक्टरों ने उनके भाई हरमेश लाल और ड्राइवर गुरपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया और घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल नवांशहर रेफर कर दिया। उन्होंने पुलिस से मांग की कि हादसा स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही के कारण हुआ, इसलिए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। गढ़शंकर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी अमार मोहाली हिल्स, रायपुर कलां जिला एसएएस नगर मोहाली के खिलाफ 279, 304-ए, 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एएसआई सुखविंदर सिंह चौकी प्रभारी सुमंद्र ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वस्थ जीवन शैली आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती व दैनिक व्यायाम, समय पर शारीरिक जांच बहुत महत्वपूर्ण : डॉ. रघबीर सिंह

गढ़शंकर।  विश्व स्वास्थ्य दिवस डॉक्टरों या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं बल्कि हम सभी के लिए एक विशेष संदेश के साथ आता है। यह शब्द  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राइमरी हेल्थ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने कुर्पन खड्ड पेयजल योजना को हुए नुकसान का लिया जायजा : योजना को पुनः स्थापित करने के लिए अधिकारियों को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए दिशा निर्देश

शिमला, 03 अगस्त – उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बादल फटने से बागी पूल, मतियाना, कुमारसैन, सैंज, कुर्पन खड्ड में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को हुए नुकसान का घटना स्थल पर जाकर जायजा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा एलान : डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी की मांग पर : गढ़शंकर के नवांशहर के साथ लगते गांव जिला शहीद भगत सिंह नगर के साथ जोड़े जाएगे, गढ़शंकर में बनेगा वाईपास

एसवाईएल को वाईएसएल में बदल कर यमुना को सतुलज से लिंक कर पानी सतलुज में छोड़ा जाए : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चिट्टी वेई के पानी को स्वच्छ बनाने के लिए बिस्त दोआब नहर...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की मांगों को लेकर 25 जुलाई को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी

नवांशहर : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू की जिला महासचिव लखविंदर कौर की अध्यक्षता में नवांशहर में हुई । जिसमें पंजाब की उपाध्यक्ष कृष्णा विशेष रूप से पहुंचीं। इस दौरान उपाध्यक्ष कृष्णा ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!