कार्यकारी/तकनीकी सहायक के 10 व अप्रिंटिसशिप के 100 पद टोरेंट फार्मास्युटिकल बद्दी द्वारा भरे जाएंगे

by

ऊना, 25 जून – मैसर्ज़ टोरेंट फार्मास्युटिकल लिमिटेड बद्दी द्वारा 25 जून को प्रातः 9.30 बजे रक्कड़ काॅलोनी ऊना स्थित दयाल होटल में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में कार्यकारी/तकनीकी सहायक के 10 पद और अप्रिंटिसशिप में 100 भर जाएंगे।
अक्षय शर्मा ने बताया कि कार्यकारी/तकनीकी सहायक के पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता बी फार्मेसी/एम फार्मेसी, बीएससी/एमएससी के साथ दो से सात वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कार्यकारी/तकनीकी सहायक के पदो ंके लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष तथा 3 से 7 लाख रूपये वार्षिक वेतन निर्धारित किया गया। इसके अलावा अप्रिंटिसशिप के लिए शैक्षणिक योग्यता बी फार्मा, एमएससी व बीएससी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि बी फार्मा अप्रिंटिशिप प्रशिक्षुओं के लिए 10 हज़ार, एमएससी अप्रिंटिशिप प्रशिक्षुओं के लिए 12 हज़ार तथा बीएससी के अप्रिंटिशिप प्रशिक्षुओं के लिए 10 हज़ार रूपये प्रतिमाह मानदेया दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा? दिन में पार्लर,रात को मैडम जहर, गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासा

सोशल मीडिया पर मुस्कुराती तस्वीरें, इंस्टाग्राम रील्स में ग्लैमरस अंदाज और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में चलता एक ब्यूटी पार्लर। पहली नजर में खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा की जिंदगी बिल्कुल सामान्य दिखती थी। लेकिन पुलिस...
article-image
पंजाब

100 से अधिक चोरियों में शामिल : 7 जिलों में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार !!

संगरूर । पुलिस संगरूर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब राज्य में मोबाइल टावरों के सामान की 100 से अधिक चोरियों में शामिल एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

Civil Surgeon inspects Civil Hospital

No inconvenience to patients  : Dr Mandeep Kamal, Civil Surgeon Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.5 :  Civil Surgeon Hoshiarpur, Dr Mandeep Kamal, conducted a surprise inspection of the Civil Hospital and reviewed health facilities. Accompanying him were...
article-image
पंजाब

मजदूर हर परिस्थिति में अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे : मजदूर दिवस का संदेश

गढ़शंकर, 1 मई : गढ़शंकर के सार्वजनिक संगठनों द्वारा वन नर्सरी में मक्खन सिंह वाहिदपुरी, मास्टर राज कुमार, राम जी दास चौहान और शाम सुंदर कपूर के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाया गया। वन...
Translate »
error: Content is protected !!