काला अंब की दवा इकाई पर DCA का शिकंजा…. उत्पादन बंद रखने के आदेश

by

एएम नाथ।  नाहन: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कालाअंब स्थित मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (DCA) ने कड़ी नियामक कार्रवाई की है। राज्य और केंद्र के अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण में फैक्ट्री में गंभीर कमियां दोबारा पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार के अनुसार, निरीक्षण के दौरान पहले सामने आई कुछ कमियां अब भी बनी हुई थीं। फर्म ने इन कमियों को दूर करने के लिए समय मांगा था, लेकिन मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों ने संतोषजनक अनुपालन होने तक उत्पादन शुरू नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग द्वारा कमियों का दोबारा संयुक्त सत्यापन किए जाने के बाद ही उत्पादन शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

सरकार का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रदेश में सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा- राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, हिमाचल प्रदेश की गवर्निंग काउंसलिग की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे सम्पन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल भवनों के निर्माण में लाई जाए तेजी– DC अपूर्व देवगन

लंबित पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने को किया निर्देशित चंबा, 21 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम और सीएसआर के तहत निर्मित किया जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग की हत्या, 8000 रुपए के लिए : फर्श पर पड़ा था हाथ-मुंह बंधा हुआ शव, अमृतसर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

अमृतसर :   गोपाल मंदिर के पास महज 8 हजार रुपए लूटने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  मृतक घर में अकेला रहता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चमेरा-lll बाँध, खड़ामुख के जलाशय से 22 मार्च को रात्रि 11 बजे से शुरू होगा सिल्ट फ्लशिंग का कार्य

एएम नाथ। चंबा, 20 मार्च :  राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के चमेरा-lll बांध, खड़ामुख के जलाशय की 22 मार्च से 24 मार्च तक सिल्ट फ्लशिंग की जाएगी। चमेरा-lll पावर स्टेशन प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद ने...
Translate »
error: Content is protected !!