कालेज या शैक्षणिक संस्थान नहीं रोक सकता एस.सी विद्यार्थियों के शैक्षणिक सर्टिफिकेट या रोल नंबर: राहुल चाबा

by

ए.डी.सी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई बहुजन क्रांति मंच के पदाधिकारियों की बैठक
होशियारपुर, 11 अगस्त:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा की ओर से आज बहुजन क्रांति मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी रजिंदर सिंह व तहसील सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी तेजिंदर जीत सिंह, डी.एस.पी सतिंदर कुमार व डी.एस.पी(सिटी) पलविंदर सिंह भी मौजूद थे।
बहुजन क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष अनिल बाघा, हरिंदर सिंह, संजीव कुमार, हरविंदर सिंह, अमृत लाल, जसविंदर पाल व अशोक सल्लण की ओर से अधिकारियों के ध्यान में लाया गया कि जिले में अलग-अलग कालेजों की ओर से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के अंतर्गत कवर होते एस.सी विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट, डिग्रियां व रोल नंबर रोके गए हैं व विद्यार्थियों से फीसें भी ले ली गई हैं।
बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों की शिकायत पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के अंतर्गत स्कीम, पालिसी व आदेशों के अनुसार कोई भी कालेज या शैक्षणिक संस्थान एस.सी विद्यार्थियों के शैक्षणिक सर्टिफिकेट या रोल नंबर को नहीं रोक सकता व न ही फीस की मांग कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राशी जारी होने पर ही संबंधित विद्यार्थी संस्था को फीस जमा करवाएगा।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) ने भरोसा दिलाया कि यदि किसी संस्था की ओर से किसी योग्य एस.सी विद्यार्थियों के दस्तावेज रोके गए हैं तो इसकी पड़ताल करवाई जाएगी व बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरवी गुजराल को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर :  हरवी गुजराल को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं  और हरवी के पिता एडवोकेट रमन कुमार गुजराल और माता अर्शदीप कौर राय को हरवी के जन्म दिन पर सतलुज ब्यास टाइम्स की और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेजों चोअ में बाढ़ हादसे के पीड़ित परिवारों से कैबिनेट मंत्री जिंपा व सांसद डा. राज कुमार ने की मुलाकात कर किया शोक व्यक्त

लापता लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर किया जा रहा है प्रयास होशियारपुर, 12 अगस्तः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा और सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने आज सिविल अस्पताल होशियारपुर के...
article-image
पंजाब

“47 केस, नाभा जेलब्रेक का दोषी और अब AAP नेता! CM मान ने गुरप्रीत सेखों को दिलाई पार्टी की सदस्यता”

कांग्रेस ने कहा- गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने का खतरनाक संदेश, अकाली दल बोला- ‘गैंगस्टरों से प्यार’ वाली नीति फिरोजपुर। पंजाब के चर्चित 2016 नाभा जेलब्रेक मामले में दोषी ठहराए जा चुके गुरप्रीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!