किरपालपुर में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होगा आउटडोर स्टेडियम : युवाओं को नशे से दूर रखने में खेल महत्वपूर्ण – विक्रमादित्य सिंह

by
नालागढ़ : लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल-कूद गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विक्रमादित्य सिंह गत सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ स्थित पुराना छात्र विद्यालय में यूथ फॉर एक्शन ट्रस्ट द्वारा 8वीं नालागढ़ वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज नशा हम सभी के समक्ष एक विकराल चुनौती बन गया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि युवा पीढ़ी को नशे के सम्बन्ध में जागरूक बनाने के साथ-साथ उनकी असीमित ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाया जाए। खेल न केवल युवाओं कोे नशे से दूर रखते हैं अपितु उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मज़बूत भी बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में शामिल होने तथा नशे से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यान्वित किए जा रहे विकास कार्यो को समयबद्ध पूरा किया जाएगा तथा विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि आपदा के समय क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को समयबद्ध यातायात के लिए बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया गया।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के मुरम्मत, रखरखाव व अन्य कार्यों के लिए लगभग 100 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत किरपालपुर में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने से स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के अवसर मिलेंगेे।
खेल मंत्री ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में लगभग 03 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक के.एल. ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव एवं प्रदेश इंटक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, ज़िला कांग्रेस समिति के महासचिव प्रिंस शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव विकास काल्टा, ज़िला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित ठाकुर, नालागढ़ बैडमिंटन क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य, तहसीलदार लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (दक्षिण क्षेत्र) एस.पी. जगोता, लोक निर्माण विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा, नालागढ़ निशा आज़ाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा खिलाड़ी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार को करेंगे फूड पार्क का दौरा

ऊना 3 मार्चः केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार को हरोली विस क्षेत्र के तहत क्रीमिका फूड पार्क का निरीक्षण करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए एक सरकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

28 लाख रुपये के बड़े वेतन वाली नौकरी छोड़ दी थी : IAS अधिकारी आयुष गोयल ने, यूपीएससी की तैयारी करने के लिए

दिल्ली : यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिन रात एक करने पड़ते हैं, तब जाकर एक उम्मीदवार इस परीक्षा का क्लियर कर पाते हैं। वहीं कई बार इस परीक्षा में शामिल होने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस के पास कोई सबूत नहीं, चार्जशीट फाइल न हुई तो अपने आप मिल जाएगी बेल… ज्योति मल्होत्रा के वकील का दावा

हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने दावा किया है कि अपराध की धाराएं लगाते समय प्रमाण की जरूरत होती है, लेकिन ज्योति मल्होत्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के बाद : सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा 4 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न की घटना आई सामने

जोगेंद्रनगर :  शिमला जिले के चौपाल के एक स्कूल में 11 छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के एक दिन बाद मंडी जिले के जोगेंद्रनगर क्षेत्र की लडभड़ोल तहसील के एक सरकारी स्कूल के केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!