किशोरों को दूसरी डोज़ का अब तक 64.72 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कियाः डीसी राघव शर्मा

by

ऊना, 10 फरवरीः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि 3 फरवरी से आरंभ हुए 15-18 वर्ष आयुवर्ग के लिए दूसरी डोज़ लगाने के टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार तक 64.72 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग के जिला ऊना में 21,243 किशोरों को निशुल्क कोवैक्सीन की दूसरी डोज़ दी जा चुकी है। तीन फरवरी को 6430 किशोरों को डोज़ दी गई, जिनमें सरकारी स्कूलों के 5738, निजी स्कूलों के 367 तथा अन्य संस्थानों के 325 किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई। जबकि चार फरवरी को 4062 विद्यार्थियों को खुराक दी गई, जिनमें सरकारी स्कूलों के 3247, निजी स्कूलों के 527 तथा अन्य संस्थानों के 288 किशोर शामिल रहे।
राघव शर्मा ने कहा कि पांच फरवरी को 3679 किशोरों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई, जिनमें से सरकारी स्कूल के 2871, निजी स्कूलों के 378 तथा अन्य संस्थानों के 430 किशोर शामिल रहे। वहीं सात फरवरी को 2965 विद्यार्थियों को दूसरी डोज़ दी गई, जिनमें से सरकारी स्कूलों के 1988, निजी स्कूलों के 572 तथा अन्य संस्थानों के 405 विद्यार्थी शामिल रहे। आठ फरवरी को टीकाकरण अभियान के दिन 1140 किशोरों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक ली, जिनमें से सरकारी स्कूलों के 620, निजी स्कूलों के 218 तथा अन्य संस्थानों के 302 किशोर शामिल थे। नौ फरवरी को 2967 विद्यार्थियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई, जिनमें सरकारी स्कूलों के 1109, निजी स्कूलों के 1593 तथा अन्य संस्थानों के 265 विद्यार्थी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि 15-18 वर्ष के किशोरों के लिए छेड़े गए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 9 फरवरी तक सरकारी स्कूलों के 15,573, निजी स्कूलों के 3655 तथा अन्य संस्थानों के 2015 विद्यार्थियों को दूसरी डोज़ दी गई है, जबकि इसी आयुवर्ग में कुल 32,201 विद्यार्थियों ने वैक्सीन की प्रथम डोज़ लगवा ली है।
जिलाधीश ने सभी पात्र व्यक्तियों से कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार कोविड का टीका फ्री लगा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी व क्रैच पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी

भटियात में 7 और डलहौजी में 9 अक्तूबर को साक्षात्कार एएम नाथ। चुवाड़ी : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी, जिला चंबा की ओर से उपमंडल भटियात और डलहौजी में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व में हुई उपेक्षा से पिछड़ा देहरा, अब सुक्खू सरकार करेगी क्षेत्र के साथ न्याय: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा  : तलवाड़ा । पूर्व में हुई की उपेक्षा के चलते देहरा विधानसभा क्षेत्र विकास की दौड़ में काफी पीछे रह गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टेंपरेरी ऑपरेटर और अप्रेंटिसशिप के भरे जायेंगे 100 पद – 22 अक्तूबर को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा :   जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा में 22 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंपस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सावधान! ऐसे भी खाली हो सकता है आपका बैंक खाता : वेबसाईटों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर से साइबर ठगी का रिस्क, अधिकतर वेबसाईटों पर फर्जी नंबर, शातिर लोगों को लगा रहे चूना

साईबर ठगों से बचने को साईबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी एएम नाथ। शिमला : ऑनलाईन सर्च किए हुए नंबरों से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। अपनी समस्याओं को सुलझाने के...
Translate »
error: Content is protected !!