किसान आंदोलन के इलाकों में किसानों की नाराजगी भाजपा को पड़ी भारी

by

चंडीगढ़ : हरियाणा व पंजाब के अलावा हरियाणा से सटे राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का भी असर देखने को मिला है। इन चारों ही इलाकों में किसानों की नाराजगी भाजपा को भारी पड़ी है।  किसानों की नाराजगी के साथ विपक्षी दल – कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाई संविधान बचाने की मुहिम का भी प्रभाव देखने को मिला। आरक्षण और संविधान के इस मुद्दे पर दलित वोट बैंक भाजपा से दूर हुआ और इसका फायदा विपक्ष को मिला।
हरियाणा में पंजाब से सटी सिरसा, अंबाला व कुरुक्षेत्र संसदीय सीट के अलावा हिसार, भिवानी-महेंद्रगढ़, रोहतक व सोनीपत सीट पर किसानों की नाराज़गी सिर चढ़कर बोल रही थी। बेशक, करनाल में भी इसका असर था लेकिन यहां भाजपा अच्छे मार्जन के साथ चुनाव जीतने में कामयाब रही। करनाल में भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को दो लाख से भी अधिक मतों के अंतर से जीत मिलने के पीछे एक बड़ा कारण – कांग्रेस प्रत्याशी का ‘लाइटवेट’ होना भी रहा।
सवा नौ वर्षों से भी अधिक समय तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल ‘हेवीवेट’ उम्मीदवार रहे। दूसरा करनाल सिटी के अलावा पानीपत शहर सीट पर भी मनोहर लाल को काफी अधिक वोट हासिल हुए। बाकी विधानसभा क्षेत्रों में भी मनोहर लाल ने अच्छे मत हासिल किए।
कांग्रेस ने जब अपने प्रत्याशियों की घोषणा की तो उस समय भी यह कहा गया था कि करनाल में मनोहर लाल के मुकाबले कांग्रेस प्रत्याशी काफी कमजोर है। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के नवीन जिंदल चुनाव तो जीत गए लेकिन आम आदमी पार्टी के डॉ़ सुशील गुप्ता ने उन्हें कड़ी टक्कर दी।

किसानों से किए वादे पूरे न कर पाना भी पड़ा भारी :  बेशक, एक साल से भी अधिक समय तक दिल्ली बार्डर पर चले किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया। लेकिन किसान संगठनों के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं किया जा सका। किसान आखिर तक मांगों को पूरा करने के लिए लड़ते रहे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के कानून के मुद्दे पर किसान सबसे अधिक नाराज थे। भाजपा समय रहते किसानों की इस नाराज़गी को दूर नहीं कर पाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरपंच व उसका पति 25 ग्राम हेरोइन व ड्रग मनी एक लाख साढे आठ सौ रुपये सहित

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर आई 20 कार में जा रहे पति पत्नी की तलाशी लेने पर 25 ग्राम हेरोइन एक लाख आठ हजार पांच सौ सात रुपये...
article-image
पंजाब

पंजाब सफ़ाई कर्मचारी आयोग ने सफ़ाई कर्मचारियों के लिए डी.सी. रेट पर वेतन और अन्य सहूलतें यकीनी बनाईं

चेयरमैन द्वारा साईंटिफिक सिक्यूरिटी मैनेजमेंट सर्विस प्राईवेट लिमटिड को कार्यवाही रिपोर्ट आयोग को भेजने के निर्देश चंडीगढ़, 9 सितम्बरः पंजाब राज सफ़ाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन श्री गेजा राम वाल्मीकि ने पटियाला के सरकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भदसाली में दुर्गा अष्टमी पर भंडारा करवाया

भदसाली (हरोली) : गांव भदसाली में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर पहला भंडारा करवाया गया। इससे पहले हवन और पूजा अर्चना की गई और झंडे की रस्म निभाई गई। इस दौरान माता के श्रद्धालुओं...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब रोडवेज की बस में सवार हरियाणा के युवक से 61 ग्राम चिट्टा बरामद

एएम नाथ । कुल्लू : हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त हो गई है। चिट्टे की लगातार कुल्लू में आ रही खेप से अब हर कोई परेशान है। इसी कारण कुल्लू पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!