किसान उत्पादक संघ  बीज, खाद, कीटनाशक बेचने तथा कृषि  मंडी  का बनवाएं लाइसेंस : उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान

by
एएम नाथ। चंबा, 3 सितंबर   :  उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ. कुलदीप धीमान ने  जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला के किसानों को उनकी उपज का बेहतर प्रतिफल मिले इसके लिए सभी विकास  खंडों मे किसान उत्पादक संघ  (एफपीओ) बनाए गए हैं ।
उन्होंने बताया कि किसानों को अपनी कृषि उपज का बेहतर प्रतिफल मिले तथा मंड़ियों  में कृषि उपज की बिक्री के दौरान बिचौलियों की मुनाफाखोरी से बचने के लिए किसान उत्पादक संघों को कृषि उपज मंडी  का लाइसेंस   बनवाना  आवश्यक है ।
लाइसेंस प्राप्त करने के लिए सचिव  कृषि उपज मंडी समिति चम्बा के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है ।
डॉ.  कुलदीप धीमान ने ऐसे सभी कृषक उत्पादक संघों से अनुरोध किया है कि वह  बीज, खाद, कीटनाशक बेचने तथा कृषि उपज मंडीकरण का लाइसेंस बनवा लें I  बीज, खाद, कीटनाशक बेचने का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय में संपर्क  करें।
उन्होंने  ये भी बताया  कि  लाइसेंस प्राप्त करने के बाद कृषि उत्पादक संघ अपने समूह  तथा आस-पास के किसानों को  पसंद के बीज, खाद, कीटनाशक उपलव्ध करवा सकेंगे I इसके अतिरिक्त  कृषि उपज की बिक्री के दौरान  मंडी  में भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा ।
उन्होंने  कृषि उत्पादक संगठनों से अनुरोध किया है कि इस सम्बन्ध में यदि कोई भी समस्या हो तो वे उपनिदेशक कृषि के कार्यालय में संपर्क  कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए संस्था सेवा सदैव रहती है तत्पर : खन्ना

एम.बी.ए. की पढ़ाई के लिए संस्था सेवा द्वारा जारी चेक खन्ना ने तनु रानी को सौंपा  होशियारपुर 27 जुलाई :  पूर्व राज्यसभा सांसद व संस्था सेवा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत वित्त पोषित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की ने अध्यक्षता पक्काटाला मोहल्ला तथा चुवाड़ी के समीप काली घार में भूस्खलन रोकथाम कार्य जल्द किए जाएं शुरू : उपायुक्त एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिछले 4 वर्षों में कुटलैहड़ में 6556 परिवारों को प्रदान की सामाजिक सुरक्षा पेंशनः कंवर

वीरेंद्र कंवर ने समलाड़ा, जसाणा, लखरूंह, हथलौण, जंडूर, दनोह, हटली व हटली पटियालां में की संपर्क से समर्थन यात्रा ऊना, 3 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

600 करोड़ की हेराफेरी का मामला : शिकंजे में स्टोन क्रशर मालिक – GST चोरी का बड़ा खुलासा,

एएम नाथ। सिरमौर / नाहन। हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग के दक्षिण जोन परवाणू प्रवर्तन विंग की टीम ने आबकारी विभाग के पुनर्गठन के बाद जीएसटी के तहत 46.81 करोड़ रुपये की...
Translate »
error: Content is protected !!