किसान की मौत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख : हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अपने तीन विधायक जो आंखों के डॉक्टर हैं को किसानों की देखभाल के लिए लगाया

by

चंडीगढ़ :    खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को किसान की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अपने तीन विधायक जो आंखों के डॉक्टर हैं को किसानों की देखभाल के लिए लगाया है।

पंजाब सरकार ने किसानों को खासतौर पर आंखों में हो रही दिक्कतों को देखते हुए एंबुलेंस तैनात की है। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में हुई किसान संगठनों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों की बैठकों से पहले दोनों पक्षों की आखिरी बार 22 जनवरी 2021 को मीटिंग हुई थी। इसके बाद पिछले तीन
सालों से किसानों व सरकार के बीच कोई बैठक नहीं हुई।

किसान की मौत पर जताया दुख :    सीएम ने आगे कहा कि मेरा फर्ज है कि मैं केंद्र और किसान संगठनों के बीच में पुल का काम करूं। दोनों पक्षों की सहमति बनें इसके लिए मैंने काम किया। लेकिन किसानों की मांगे मानना केंद्र सरकार का काम है और किसान संगठनों के प्रस्तावों को मानना सरकार का काम है। उन्होंने कहा कि खनौरी की घटना में 21 साल के शुभकरण की मौत हो गई, जो बहुत दुख की बात है। पंजाब सरकार उसके परिजनों की हर संभव मदद करेगी। बताया जा रहा है कि शुभकरण के पास केवल दो कीले जमीन थी और उसकी मां की मौत हो चुकी है, उसे उसकी दादी ने पाला था और घर में उसकी दो बहनें भी हैं।

किसान दिल्ली जाना चाहते हैं :   सीएम ने कहा कि पंजाब की सीमा में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हैं। यह सभी लोग दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन इन्हें हरियाणा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। जबकि हरियाणा से इनकी कोई डिमांड नहीं है। उन्होंने किसान और हरियाणा प्रशासन से शांति बनाए रखने की अपील की। उधर, शुभकरण की मौत के बाद किसान संगठनों ने दो दिन के लिए अपना दिल्ली कूच रोक दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मीडिया में आकर बयान दिया कि दो दिन किसान जहां हैं वहीं रहेंगें। दिल्ली कूच को दो दिन के लिए रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में खनौरी बॉर्डर पर हुई घटना के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार के दावों के उल्ट पारोवाल, साधोवाल, पुरखोवाल व हाजीपुर से गुजरने वाली सडक़ की हालत बहुत खस्ता : लवली खन्ना

गढ़शंकर: गढ़शंकर के गांव पारोवाल, साधोवाल, पुरखोवाल व हाजीपुर से गुजरने वाली सडक़ की हालत बहुत खस्ता है। जगह जगह गड्डे पड़े हुए है और गांवो के भीतर गड्डों में पानी भरा हुया है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चब्बेवाल में शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज : शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का DC कोमल मित्तल ने किया धन्यवाद

पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव स्टाफ की सराहना की होशियारपुर, 20 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के उपचुनाव के दौरान पूरी...
article-image
पंजाब

रिजनल सेंटर के विद्यार्थियों ने आशा किरण स्कूल में कैंप लगाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र ऊना रोड के एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्पेशल बच्चों...
Translate »
error: Content is protected !!